फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बेलरखां में 15 दिनों से पेयजल की किल्लत

बेलरखां में 15 दिनों से पेयजल की किल्लत

Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेलरखां में 15 दिनों से पेयजल की किल्लत
बेलरखां में 15 दिनों से पेयजल की किल्लत, बैलगाड़ी से पानी लाने पर मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बेलरखां गांव के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस कारण ग्रामीणों को दूर-दराज से बैलगाड़ियों में पानी लाना पड़ता है। खास बात यह है कि बेलरखां गांव के निकट से भाखड़ा नहर गुजर रही है, लेकिन फिर भी गांव के जलघर में पानी की समस्या है। इसको लेकर रविवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी कर गांव में पीने के पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। गांव के रिछपाल फौजी, राजेश, मनजीत, अजीत, बलजीत, ऋषिपाल, खजानीदेवी, कमलेश, माया, बोहती, भरपाई, भरथो ने बताया कि पिछले 15 दिन से गांव में पीने के पानी की किल्लत है। इससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की सप्लाई न आने से पानी का इंतजाम इधर-उधर से करना पड़ता है। कभी-कभी तो मजबूरी में दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि सर्दी के मौसम में भी पानी की समस्या है तो गर्मी के मौसम में क्या हाल होगा। अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या बारे में उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
कई किलोमीटर से लाना पड़ता है पानी : खजानी देवी
चोपड़ा पत्ति महिला खजानी देवी ने कहा कि पानी की सप्लाई नहीं आने पर कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। इससे महिलाओं को परेशानी होती है। महिला ने कहा कि पिछले 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं आई। घरेलू काम में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। जिसके कारण बिना पानी गुजारा मुश्किल होता है।
विज्ञापन

बैलगाड़ी में पानी लाने को मजबूर : रिछपाल
ग्रामीण रिछपाल ने कहा कि बिना पानी हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण बैलगाड़ी में ड्रम भरकर पानी लाने को मजबूर है। पशुओं के लिए भी पानी की समस्या बनी हुई है। रिछपाल ने कहा कि गांव के जलघर की कभी मोटर खराब रहती है तो कई बार कर्मचारी समयानुसार सप्लाई नहीं देते लेकिन 15 दिनों से तो पानी की सप्लाई नहीं आई। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पानी समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed