{"_id":"5c51e799bdec22738e36a7b8","slug":"171548871577-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से होगी मतों की गिनती --सभी उम्मीदवार व उनके समर्थकों की धडन हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से होगी मतों की गिनती --सभी उम्मीदवार व उनके समर्थकों की धडन हुई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव : उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। 28 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे 21 उम्मीदवारों में कौन बाजी मारेगा इसका फैसला दोपहर 12 बजे तक हो जाने की संभावना है। अर्जुन स्टेडियम में बने मतगणना केंद्र में मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। 13 राउंड में होने वाले 174 बूथों की मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान मतगणना में तैनात कर्मचारियों की रिहर्सल भी करवाई गई। इसके तहत स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने से लेकर इसको मतगणना एजेंट की मौजूदगी में खोलने और पूरी प्रक्रिया को बारीकी से कर्मचारियों को समझाया गया। एसडीएम ने कहा कि मतगणना को लेकर तमाम प्रकार के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
वीवीपैट मतों की भी होगी गणना
मतगणना के दौरान एक अतिरिक्त टेबल की लगाई गई है, जिस पर वीवीपैट मतों की गणना भी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
मतगणना को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
वहीं मतगणना का काम सामान्य तरीके से चलाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। जिलाधीश अमित खत्री ने जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार, सफीदों के नायब तहसीलदार रामपाल, नरवाना के तहसीलदार अजय कुमार तथा नरवाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स के साथ डीएसपी आदर्शदीप सिंह, डीएसपी सफीदों सुनील कुमार, कुलवंत सिंह को तैनात किया गया है।
दूसरे दिन भी स्ट्रांग रूम के बाहर डटे रहे जेजेपी कार्यकर्ता, टेंट में कटी रात
वहीं स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम पर नजर रखने के लिए जेजेपी कार्यकर्ता रातभर स्ट्रांग रूम के बाहर ही डटे रहे। रात को जेजेपी कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर लगे टेंट में ही सोये। वहीं जेजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे बुधवार रात को भी यहीं डटे रहेंगे।
भाजपा-कांग्रेस व जेजेपी में कांटे का मुकाबला
मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से गणित फिट बैठाने में लगे हैं, लेकिन चुनाव पर बारीकी से नजर रखने वाले लोगों की मानें तो भाजपा, कांग्रेस व जेजेपी में कांटे का मुकाबला लग रहा है। ग्रामीण व शहरी मतदाताओं के मतदान प्रतिशत पर सभी की नजर है। बहरहाल जो भी उम्मीदवार जींद का उपचुनाव जीतेगा, उसका दल 2019 के विधानसभा चुनाव में सत्ता का मजबूत दावेदार माना जाएगा।