{"_id":"5b649f714f1c1b05468b5bca","slug":"171533321073-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट विजेता अनिता कुंडू ने लाल स्कूल के विद्याथयों में जगाया आत्म विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट विजेता अनिता कुंडू ने लाल स्कूल के विद्याथयों में जगाया आत्म विश्वास
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी : अनीता
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। शुक्रवार को पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट विजेता अनीता कुंडू पिल्लूखेड़ा के विद्याथयों के अंदर आत्म विश्वास को जगा गई। अनीता कुंडू पिल्लूखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लाल स्कूल) में विद्यार्थियों के लिए रखे प्रोत्साहन समारोह कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम के आयोजक सिवाहा गांव के सरपंच वेदपाल भनवाला, खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, कालवा बारह के प्रधान दिलबाग कुंडू, महाबीर कुंडू, भूराण गांव के सरंपच शक्ति सिंह कुंडू, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन चंद्र भान गर्ग, पिल्लूखेड़ा के सरपंच राजेश, अमरावली खेड़ा के माल्हा, कालवा गांव के सरपंच दलबीर कुंडू और स्कूल की बेटियों और अध्यापिकाओं ने अनीता कुंडू का स्वागत किया। अनीता ने विद्यार्थियों को अपना संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के दम पर ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। लेकिन जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है। अनीता ने कहा वो भी बड़े संघर्षों के साथ आगे बढ़ी है। जीवन में बहुत दुख:-सुख आए, लेकिन उसने हार नहीं मानी और मेहनत और बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ती रही। जिसका नतीजा है कि वो आज सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर सकी। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंचा पर्वत चोटी है। अनीता ने 2013 में नेपाल की ओर से और 2017 में चीन की और अपनी चढ़ाई शुरू की और दोनों बार ही चोटी पर चढ़ने में सफलता हासिल की। इस अवसर पर ईश्वर कुंडू, दलबीर रजाना, अनिल कुंडू, महाबीर कुंडूू और नवीन सैनी आदि भी मौजूद रहे।