{"_id":"5b22badf4f1c1b6c4d8b68ba","slug":"171529002719-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पांच साल की बच्ची की मौत, दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पांच साल की बच्ची की मौत, दो युवक गंभीर
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव बीबीपुर के बस अड्डा के पास एक बाइक सवार को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल दोनों युवकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
गांव ईंटल कलां निवासी पंकज ने कहा कि वह आईटीआई जींद में पढ़ता था। उसके घर उसकी भतीजी गांव बराड़ खेड़ा निवासी पांच वर्षीय परी गर्मियों की छुट्टी होने के कारण आई हुई थी। वीरवार को वह परी को बराड़ खेड़ा गांव में छोड़ने अपने भाई रमेश के साथ बाइक पर जा रहा था। जब वह गांव बीबीपुर के बस अड्डे के पास पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी चलाकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पंकज, रमेश और परी सड़क पर गिर गए। इसमें परी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंकज व रमेश को काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने तीनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया व दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।