फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वेतन पाने के लिए अब सक्षम को चालू माह में ही लगानी होगी हाजिरी

वेतन पाने के लिए अब सक्षम को चालू माह में ही लगानी होगी हाजिरी

Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
वेतन पाने के लिए अब सक्षम को चालू माह में ही लगानी होगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सरकार प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को सक्षम योजना के तहत काम देकर सक्षम बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह सक्षम युवा इतने ज्यादा अक्षम बने हुए हैं कि विभागों में महीनों तक काम करने के बाद भी अपनी हाजिरी पोर्टल पर पूरे महीने भर नहीं लगाते। अब पोर्टल पर चालू माह में हाजिरी नहीं लगाने वालों पर रोजगार विभाग ने शिकंजा कसने का काम किया है। अब जो युवा चालू माह में अपने काम की हाजिरी नहीं लगाएंगे, रोजगार विभाग ने उनके मानदेय को रोकने का निर्णय लिया है।
प्रदेश भर में काम कर रहे सक्षम युवा अब तक पोर्टल पर हाजिरी लगाने के कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जबकि महीने भर विभिन्न विभागों में काम को बखूबी तरीके से निभाते थे। इस पोर्टल पर अपने काम की प्रतिदिन की हाजिरी सक्षम युवा को खुद लगानी होती है, लेकिन जिले में कार्यरत सक्षम युवा इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। अब ऐसे सक्षम युवाओं पर रोजगार विभाग ने कड़ा स्टैंड लिया है। अब जो सक्षम युवा एक महीने से ज्यादा अपने काम की हाजिरी नहीं लगाएगा तो अगले महीने उसकी हाजिरी पोर्टल पर शून्य कर दी जाएगी और न ही ऐसे सक्षम को उस महीने का मानदेय मिलेगा। अब तक पिछले माह की लगभग 700 से ज्यादा सक्षम युवाओं ने हाजिरी नहीं लगाई है। अगर एक महीना बीतने तक इनकी हाजिरी पूरी नहीं हुई तो इनका मानदेय रोका जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
सभी सक्षम युवाओं की ई-मेल आईडी पर संदेश भेजकर सूचित कर दिया है कि अपने काम की हाजिरी चालू माह में ही लगाई जाए। इसके लिए सभी सक्षम युवाओं को आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं। इनसे अपने अकाउंट को खोलकर सभी तरह की जानकारी सक्षम युवा प्राप्त कर सकता है। अब जो सक्षम युवा अपनी हाजिरी के प्रति गंभीर नहीं होगा, उसका सक्षम का मानदेय रोककर उसकी हाजिरी को शून्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश सांगवान, जिला रोजगार अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed