फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ई-पंचायत के विरोध में ज्ञापन देने लघुसचिवालय पहुंचे जिला भर के सरपंच, अधिकारी नहीं आने पर गोहाना रोड पर लगाया जाम, डीसी को मौके

ई-पंचायत के विरोध में ज्ञापन देने लघुसचिवालय पहुंचे जिला भर के सरपंच, अधिकारी नहीं आने पर गोहाना रोड पर लगाया जाम, डीसी को मौके

Fri, 23 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
ई-पंचायत के विरोध में ज्ञापन देने लघुसचिवालय पहुंचे जिला भर के सरपंच, अधिकारी नहीं आने पर गोहाना रोड पर लगाया जाम, डीसी को मौके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
ई-पंचायत का विरोध कर रहे सरपंचों वीरवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंच ज्ञापन देने के लिए लघुस चिवालय पहुंचे, लेकिन यहां आधे घंटे तक भी जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो सरपंचों ने लघुस चिवालय के सामने ही गोहना रोड पर जाम लगा गया। इसके बाद एसडीएम महावीर प्रसाद जाम लगा रहे सरपंचों के बीच ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन सरपंच डीसी अमित खत्री को ज्ञापन देने पर अड़ गए। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम ने यहां आंदोलन कर रहे एक ग्राम सचिव को निलंबित करने की धमकी दी। इस पर सरपंच और अधिक भड़क गए। बाद में करीब दो घंटे के बाद डीसी अमित खत्री गोहाना रोड पर ज्ञापन लेने पहुंचे, जिसके बाद सरपंच शांत हुए।
दरअसल प्रदेश भर के सरपंच ई-पंचायत का विरोध कर रहे हैं। ई-पंचायत के तहत सरकार ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत ग्राम पंचायत को होने वाले सभी विकास कार्यों का ब्योरा ऑनलाइन ई-पंचायत प्रणाली पर अपलोड करना होगा। सरपंच इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं इस प्रणाली के विरोध में ग्राम सचिवों ने भी इसका विरोध किया है। सरपंचों और ग्राम सचिवों का कहना है कि इसके लिए न तो पंचायतों के पास कंप्यूटर व इंटरनेट जैसी सुविधाएं हैं और न ही प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद
जिला सरपंच एसोसिएशन और ग्राम सचिव यूनियन के लोग वीरवार सुबह डीआरडीए में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए सरपंच दोपहर करीब 12 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। आरोप है कि यहां सरपंचों और ग्राम सचिवों ने करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की, लेकिन कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया। इस पर सरपंचों ने गोहाना रोड पर जाम लगाने का फैसला ले लिया। यहां दोपहर करीब एक बजे सरपंचों ने जाम लगा दिया। इसके बाद डेढ बजे एसडीएम महावीर प्रसाद ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन सरपंचों ने कह दिया कि अब तो वे डीसी अमित खत्री को ही ज्ञापन देंगे। सरपंच एसोसिएशन के जींद ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार ने एसडीएम महावीर प्रसाद के सामने कहा कि, ‘डीसी की नाड़ मै सरिया है, वो भी काढ़णा सै’ इसके बाद एसडीएम महावीर प्रसाद व सिटीएम सत्यवान मान यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम बोले मैं लेट हुआ माफी मांगता हूं
सरपंचों के बीच पहुंचे एसडीएम महावीर प्रसाद ने कहा कि डीसी ऑफिस के नीचे उन्हें ज्ञापन लेने आना था, लेकिन उस समय वे कोर्ट ले रहे थे, जिसके कारण दस मिनट लेट हो गए। इसके लिए वे माफी मांगते हैं।


तीन बजे खुला जाम, डीसी बोले मैं मीटिंग में बिजी था
इसके बाद दोपहर 02:50 बजे डीसी अमित खत्री जाम लगा रहे सरपंचों के पास पहुंचे। सरपंचों ने सडक़ किनारे खड़े डीसी अमित खत्री को ज्ञापन सौंपा। डीसी अमित खत्री ने कहा कि उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन लेने के लिए भेजा था, लेकिन सरपंच शायद उनसे ही मिलना चाहते थे। वे मीटिंग में व्यस्त थे। अब उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद करीब तीन बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed