फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सगे भाई की कस्सी से काटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा

सगे भाई की कस्सी से काटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा

Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सगे भाई की कस्सी से काटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा
जींद। लगभग ढाई साल पहले गांव अलेवा में पानी के विवाद के चलते अपने सगे भाई की कस्सी से काटकर हत्या करने के जुर्म में अदालत ने एक व्यक्ति को उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव अलेवा निवासी रीना ने 22 अक्टूबर 2015 को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसका पति राकेश खेतों में पानी देने के लिए गया हुआ था। जहां पर उसके जेठ किताब सिंह के साथ उसका पानी को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें उसके जेट किताब सिंह ने उसके पति राकेश की कस्सी से काटकर काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने वीरवार को किताब सिंह को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed