फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तेजाब के हमले से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दी जानकारी

तेजाब के हमले से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दी जानकारी

Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
तेजाब के हमले से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
लिजवाना गांव के सरकारी स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार तेजाब के हमले से प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए कोई भी डाक्टर मना नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति को तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होेंने कहा कि एसिड हमले से प्रभावित व्यक्ति को सर्वप्रथम उपचार उपलब्ध करवाया जाना जरूरी है। जिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है, जो एसिड अटैक से प्रभावित व्यक्ति की मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध करवा सकती है। घायल होने पर तीन लाख और अंग भंग होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। शिविर में पैनल वकील विजेंद्र लाठर, लीगल क्लब की मुनेश कुमारी, पीएलवी वेद प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला ढाका, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed