फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17 new dengue patients found, two reports from Hisar

डेंगू के 17 नए मरीज मिले, दो की रिपोर्ट हिसार से मिली

Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 new dengue patients found, two reports from Hisar
बुखार पीड़ित का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को चार दिनों बाद नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 67 लोगों की रिपोर्ट जारी की। इनमें से 17 डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से अकेले नौ मामले जींद शहर से हैं। जींद में अब तक 535 लोग इस वर्ष डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि मंगलवार को शिव कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला, कौशिक नगर निवासी 28 वर्षीय महिला, भगत सिंह कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय बच्ची, अमरहेड़ी निवासी 48 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 31 वर्षीय महिला, मनोहरपुर निवासी 14 वर्षीय बच्चा, पिंडारा निवासी 30 वर्षीय महिला, रघुबीर स्वरूप कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय बच्ची, दालमवाला निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, नई अनाज मंडी निवासी 40 वर्षीय आढ़ती, लखमीरवाला निवासी 23 वर्षीय युवती, राम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, लखमीरवाला निवासी 13 वर्षीय बच्चा, पिंडारानिवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, हैबतपुर निवासी 23 वर्षीय युवक, मैन बाजार गांधी गली निवासी आठ वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं, नरवाना निवासी एक व्यक्ति तथा संगतपुरा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि सात लोग नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed