फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   169 complaints came in the solution camp

Jind News: समाधान शिविर में आईं 169 शिकायतें

Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
169 complaints came in the solution camp
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने की। समाधान शिविर में 169 समस्याएं आई, जिनमें अधिकांश समस्याएं आय ठीक करवाने, मजदूरी के लिए श्रम विभाग के तहत कॉपी बनवाने, वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन बनवाने से संबंधित रहीं। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर सभी विभागाध्यक्षों के साथ सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी नागरिक अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए अपना आवेदन अधिकारियों के समक्ष रख सकता है। उप मंडल स्तर पर एसडीएम द्वारा समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं। समाधान शिविर में भिवानी रोड़ निवासी रामप्यारी गुलाबी राशन कार्ड बनवाने आई थी उसका कहना था कि पहले उसको इस राशन कार्ड पर राशन मिलता था अब उसे राशन कार्ड पर कुछ समय से सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी प्रकार गांव करेला निवासी धर्म सिंह यह शिकायत लेकर आए थे कि बारिश होने की वजह से खेत में पानी ज्यादा भरने के कारण उनकी फसलों को नुकसान हो जाता है। जिसके लिए सरकार ने ड्रेन की सुविधा तो उपलब्ध करवाई गई है, परंतु बिजली ना होने के कारण ड्रेन से पानी निकासी नहीं हो पाती। समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। रामबक्श कालोनी निवासी कमला ने बताया कि वह विधवा है और ना ही उसकी संतान है जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उसके मकान की रजिस्टरी अपने नाम करवा ली परंतु उसके पैसे नहीं दिए। समस्या को संज्ञान में लेते हुए एडीसी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed