{"_id":"5cc8932abdec2207903d449a","slug":"161556648746-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहिया खाप के बयान पर बोले मुख्यमंत्री, मैं खाप से बात करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहिया खाप के बयान पर बोले मुख्यमंत्री, मैं खाप से बात करूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को लेकर सोनीपत में दिए बयान के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दहिया खाप के निशाने पर हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे खाप के लोगों से बातचीत करेंगे।
मंगलवार को जींद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे दहिया खाप से बातचीत कर मामले को सुलझा लेंगे। गौरतलब है कि सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को लेकर कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा थारा जमाई सै और बिगड़ैल जमाई ने समार दिया करैं। गौरतलब है कि भूपेंद्र हुड्डा की ससुराल दहिया खाप में है और मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दहिया खाप ने मुख्यमंत्री से कड़ी आपत्ति जताई है। दहिया खाप ने साफ कर दिया है कि यदि मुख्यमंत्री इसे लेक माफी नहीं मांगते तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जींद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को एक मिट्टी का भूखंड समझती है, जबकि भाजपा का इससे लगाव है। इसीलिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी देशद्रोह के कानून को समाप्त करने व सेना के अधिकार कम करने की बात कही है।
देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों की बात करने वालों का समर्थन करती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश की अखंडता के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। एक ओर वे लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन करती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन
कांग्रेसी खुद ही एक दूसरे का कांडा काढण लाग रे हैं
जींद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद ही एक दूसरे का कांडा काढण लाग रे हैं। जींद उप चुनाव में जिसका कांटा निकला था, उसने अपने आका से बात कर हुड्डा को सोनीपत से टिकट दिलवा दिया और अब दोनों बापू-बेटों का कांटा निकालने की तैयारी में है।
राहुल के नाम से वोट मांगने से डरते हैं कांग्रेस उम्मीदवार
कसूहन गांव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जो उम्मीदवार हैं वो अपने कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि वोट कांग्रेस, उम्मीदवार के नाम से मांग लेना, राहुल गांधी के नाम से मत मांगना। क्योंकि राहुल गांधी के नाम से वोट मांगोगे तो वोट कम हो जाएंगे। जब उनकी पार्टी का ये हाल है तो जनता में क्या हाल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। देश की एकता, सुरक्षा के लिए हमें नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है। आज पूरे देश में एक ही चर्चा है कि पीएम होगा नरेंद्र मोदी ही। इस मौके पर जेजेपी हलका अध्यक्ष देवेंद्र अत्री ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रेमलता भी मौजूद रहीं। बड़ौदा, खटकड़ गांव में भी सीएम ने लोगों को संबोधित किया।
ईब कै कांग्रेस आल्यां ने गेल्यां टोर दियो
बड़ौदा गांव में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले में 42 जवान शहीद हुए। पीएम ने सेना को खुली छूट दी कि जाओ बदला लो, आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दो। इस पर कांग्रेसी पूछते हैं कि घटना हुई या नहीं हुई। सर्जिकल स्ट्राइक हुई के नहीं हुई। अगर बम फेंके हैं तो वो जंगल में तो नहीं फेंक आए। इस पर एक ग्रामीण ने ठेठ हरियाणवी में कहा कि सीएम साहब ईबकै कांग्रेस आल्यां ने गेल्यां टोर दियो। इस पर सीएम भी हंस पड़े और कहने लगे इन्हें तब बैरा पटेगा।