फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचकुला से शुरू की करनाल निवासी अमित ने दौड़, बुधवार को पहुंचा जींद

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचकुला से शुरू की करनाल निवासी अमित ने दौड़, बुधवार को पहुंचा जींद

Wed, 20 Mar 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचकुला से शुरू की करनाल निवासी अमित ने दौड़, बुधवार को पहुंचा जींद
दौड़ लगाकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा अमित जींद पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला करनाल के गांव कैमला गांव निवासी अमित ने दौड़ लगाता हुआ जींद पहुंचा। अमित ने ‘रन फॉर शहीद’ दौड़ एक मार्च से पंचकूला से शुरू की थी। अमित हर दिन 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करते हुए जींद पहुंचा। उसके इस सफर में उसका बड़ा भाई रामशरण व भतीजा पवन भी मौजूद हैं। वह अमित के पीछे कार में चल रहे हैं। अमित ने कहा कि वह एथलीट है और उसने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे प्रदेश में दौड़ लगाने का निर्णय लिया है। एक मार्च से पंचकूला से दौड़ शुरू करते हुए वह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र से होते हुए बुधवार को जींद पहुंचा। वह इस दौड़ का समापन 23 मार्च को करनाल में करेगा।

शहीदी दिवस पर हो राष्ट्रीय अवकाश
अमित ने कहा कि वह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद से होता हुआ जींद पहुंचा है। अपनी इस यात्रा से देश के वीर सैनिकों को नमन करना चाहता है। जिनकी बदौलत हम यहां सुख और शांति से रह रहे हैं। 23 मार्च को शहीदी दिवस राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed