{"_id":"5c8a8f5fbdec221425445ee5","slug":"161552584543-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि हुई 31 मार्च --एक मार्च से अब तक मिले 8500 नए आवेदन, आने वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि हुई 31 मार्च --एक मार्च से अब तक मिले 8500 नए आवेदन, आने वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 31 तक जमा होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कृषि सम्मान निधि योजना की तारीख बढ़ा दी गई है। अब किसान 31 मार्च तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वीरवार तक कृषि विभाग के पास लगभग 8500 किसानों के नए आवेदन आए हैं। इन किसानों ने पहले किसी कारणवश प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत आवेदन जमा नहीं करवाए थे। कृषि विभाग ने इन आवेदनों को लेकर उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को पत्र लिखकर इन मार्ग दर्शन मांगा है। डीसी के आदेशों के बाद ही इन आवेदनों को अपलोड करने को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत किसानों को अपनी फर्द की कापी, बैंक कापी, आधार कार्ड और 28 फरवरी तक आवेदन जमा नहीं करवा पाने का कारण लिखे पत्र के साथ किसानों के आवेदन लिए गए।
विभाग के पास आए आवेदनों को लेकर डीसी से मांगा मार्गदर्शन
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार कृषि विभाग को 28 फरवरी के बाद जो लगभग 8500 आवेदन मिले हैं, इनके बारे में डीसी से मार्गदर्शन मांगा गया है। डीसी के आदेशों के बाद ही इन आवेदनों की अच्छी तरह से जांच और वेरिफिकेशन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अब तक 110000 से ज्यादा आवेदन विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। अप्रैल के अंत तक किसानों को उनके खातों में राशि भेजे जाने की संभावना है। 31 मार्च तक किसानों से आवेदन लिए जाएंगे।
-डॉ. सुरेंद्र मलिक जिला कृषि उपनिदेशक।