फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिलाभर के 252 स्कूलों के 11452 बच्चों ने सक्षम परीक्षा

जिलाभर के 252 स्कूलों के 11452 बच्चों ने सक्षम परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिलाभर के 252 स्कूलों के 11452 बच्चों ने सक्षम परीक्षा
जिलेभर के 252 स्कूलों के 11452 विद्यार्थियों ने दी सक्षम परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो
जींद। जिलाभर में सक्षम ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सक्षम परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में जिलेभर के 252 स्कूलों के 11452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान ब्लॉक लेवल पर तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बता दें कि शिक्षा विभाग पिछले कई दिनों सक्षम ब्लॉक बनाने के लिए तैयारियों मेें जुटा हुआ था। सोमवार हुई परीक्षा के बाद सक्षम ब्लॉक चुना जाएगा और वह ब्लॉक सक्षम ब्लॉक कहलाएगा। हरियाणा खंड सक्षम योजना के तहत अलेवा खंड के कक्षा तीसरी, 5वीं और 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी घासीराम ने की और मुख्य रूप से उप जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र ने भाग लिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अलेवा ब्लॉक सक्षम मामले में पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। ब्लॉक को दोबारा से सक्षम बनाने के लिए करीब 40 स्कूलों के तीसरी, 5वीं और सातवीं कक्षा के करीब 1730 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए कैथल जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हु़ड्डा के अलावा उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच ने स्कूलों का निरीक्षण किया। कैथल उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच ने बताया कि सक्षम मामले में अलेवा ब्लॉक प्रथम प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। दोबारा से सक्षम बनाने के लिए मंगलवार को कक्षा तीसरी, पांचवी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं सफीदों में इस समय के अलावा परीक्षा के बीच में बच्चों 15 मिनट का आराम भी दिया गया। साढ़े 11 बजे से फिर एक घंटे की गणित विषय की परीक्षा ली गई। यह परीक्षा तीसरी के 665, पांचवीं के 715 व सातवीं के 740 विद्यार्थियों ने दी। परीक्षा के लिए खंड के 40 स्कूलों के बच्चों को चयनित किया गया था। परीक्षा में 66 अध्यापकों के साथ कॉलेज और आईटीआई से 36 समीक्षक लगाए गए थे। परीक्षा के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्म प्रकाश राणा, एसडीएम मनदीप कुमार, बीईओ डॉ. नरेश वर्मा व डाइट इक्कस से सतीश शर्मा, जितेंद्र मलिक आदि ने परीक्षा का अलग-अलग टीमों के साथ निरीक्षण किया।
परीक्षा में 20 प्राइमरी, पांच सीनियर सेकेंडरी और 15 हाई और मिडल स्कूल की परीक्षा लेने के लिए चयन किया गया था। परीक्षा में कुछ बीमार व विकलांग बच्चे नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

डॉ. नरेश वर्मा, बीईओ
ओएमआर शीट पर ली गई परीक्षा
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार यह परीक्षा तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा के बच्चों के लिए ही अनीवार्य की गई थी। हरियाणा सरकार के आदेश है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी कक्षा से संबंधित विषयों पर सक्षम हो, ताकि वह अगली कक्षा में पढ़ाई में कमजोर नहीं रहें। उन्होंने बताया कि इससे पहले इन कक्षाओं के बच्चों को ऐसे ही पास करके अगली कक्षा में भेज दिया जाता था, लेेकिन अब सभी बच्चों को अपने विषय से संबंधित सक्षम होना होगा। इसके लिए ओएमआर शीट पर परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ब्लॉक स्कूल तीसरी कक्षा पांचवीं कक्षा 7वीं कक्षा
अलेवा 40 513 616 770
जींद 45 505 595 784
नरवाना 40 594 664 668
पिल्लूखेड़ा 47 518 547 645
सफीदों 40 665 715 740
उचाना 40 651 586 676
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed