फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बिजली निगम ने बिल निपटान योजना के तहत बिल जमा नहीं करवाने पर उखाड़े 7489 मीटर

बिजली निगम ने बिल निपटान योजना के तहत बिल जमा नहीं करवाने पर उखाड़े 7489 मीटर

Tue, 12 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने बिल निपटान योजना के तहत बिल जमा नहीं करवाने पर उखाड़े 7489 मीटर
बिजली निगम ने बिल जमा न करने पर उखाड़े 7489 मीटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बिजली बिल निपटान योजना के अंतिम चार दिन बचे हैं । प्रदेश के अन्य जिलों में यह योजना पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। जींद में उपचुनाव होने के चलते इसके 15 दिन यहां के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को दिए गए थे। इस योजना का लाभ अब तक लगभग 93000 लोगों ने उठाया है। इस योजना का लाभ नहीं लेने वाले 7489 लोगों के निगम की टीम ने मीटर उखाड़े हैं। अब जिले में बिजली निगम के लगभग 19400 डिफाल्टर बचे हुए हैं। इनकी तरफ निगम का 2.38 करोड़ रुपये बकाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए बचे हुए चार दिन बिल जमा करवाने का सुनहरा अवसर है। अगर 15 तक बकाया बिल जमा नहीं किया तो इन लोगों को बकाया संपूर्ण बिल जमा करवाना होगा और निगम इनके मीटरों को उखाड़ने का काम करेगा।
इस योजना के तहत अब तक बिजली निगम को लगभग 37.76 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इनका कुल 726 करोड़ रुपये माफ हुआ है। निगम के मीटर उखाड़ो अभियान के बाद जिले में लगभग 3500 लोगों ने बकाया बिल जमा करवाकर दोबारा से मीटर लगवाने का आवेदन भी किया है। मीटर उखाड़ने के लिए बिजली निगम ने 48 टीम बनाई हैं। प्रत्येक टीम में चार बिजली निगम और दो पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मीटर जींद सर्कल में 4340, नरवाना में 2446 और सबसे कम 703 मीटर सफीदों सर्कल में उखाड़े गए हैं।
विज्ञापन

यह है योजना
इस योजना के तहत पांच किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को छूट मिली है। इनमें एक किलोवाट के डिफाल्टर उपभोक्ता को वर्ष में 1440 रुपये, दो किलोवाट के उपभोक्ता को 2880 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से देना होगा। पांच किलोवाट के उपभोक्ता को 7200 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से देने होंगे। उपभोक्ता अपने बिलों की यह राशि किस्तों में भी जमा करवा सकता है। जो उपभोक्ता किस्तों में राशि जमा करवाएगा बिजली निगम उस उपभोक्ता को अंतिम किस्त में नो ड्यूज देने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की सबसे बेहतर योजना, जिलावासी उठाए लाभ
प्रदेश सरकार ने बिजली निगम के उपभोक्ताओं को अब तक की सबसे अच्छी बिजली बिल निपटान योजना दी है। जिले में 93 हजार से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। चार दिन बाद उन लोगों को निपटान योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने बिल नहीं जमा किया या जिनके मीटर उखाड़ दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं के पास एक साथ बकाया बिल जमा करवाने के पैसे नहीं है। वह इस योजना के तहत अपनी किस्त बनवा सकता है।
-- श्यामबीर सैनी एसई बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed