{"_id":"5c33a727bdec22570f348c54","slug":"161546888999-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफा खेड़ी से अब वाहन चालक सीधे जा सकेंगे घसो कलां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफा खेड़ी से अब वाहन चालक सीधे जा सकेंगे घसो कलां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफा खेड़ी से अब वाहन चालक सीधे जा सकेंगे घसो कलां
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। अब सफा खेड़ी से घसो कलां जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। सफा खेड़ी से घसो कलां तक मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सड़क बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों गांवों को आपस में जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए विभाग 95 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। घसो कलां की तरफ से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों गांवों की यह मांग बहुत पुरानी है।
सड़क की चौड़ाई 12 फीट की होगी। घसो कलां गांव की फिरनी में 200 मीटर के टुकड़े में सीमेंट की टायल लगेंगी। वाहन चालकों को सफा खेड़ी से घसो कलां जाना होता है तो इस समय हाईवे से घसो खुर्द होते हुुए घसो कलां जाना पड़ता है। करीब पांच से छह किलोमीटर तक घसो कलां गांव की दूरी सफा खेड़ी से है। इस रास्ते का निर्माण होने के बाद घसो कलां दो किलोमीटर पर होने से वाहन चालकों के समय की बचत होगी। ग्रामीण विकास श्योकंद, सुरेश, बलवान, जगबीर ने कहा कि दोनों गांवों को आपस में जोड़ने वाले इस कच्चे रास्ते के निर्माण की मांग काफी सालों से करते आ रहे हैं। कई दिन पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मिट्टी डालने के बाद रोडा बिछाने का काम शुरू करवाया हुआ है। सड़क का निर्माण होने से एक-दूसरे गांव में आने-जाने के लिए अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
मार्च तक पूरा होगा काम
दो किलोमीटर तक लंबी घसो कलां से सफा खेड़ी तक सड़क के निर्माण पर 95 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विभाग द्वारा मार्च माह के अंत तक सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूरजभान, जेई मार्केटिंग बोर्ड, उचाना।