फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1971 के युद्ध में पाक पर फतेह की इबारत लिखने वाला विजयंता टैंक बढ़ाएगा शहर की सुंदरता

1971 के युद्ध में पाक पर फतेह की इबारत लिखने वाला विजयंता टैंक बढ़ाएगा शहर की सुंदरता

Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
1971 के युद्ध में पाक पर फतेह की इबारत लिखने वाला विजयंता टैंक बढ़ाएगा शहर की सुंदरता
शहर का गौरव बढ़ाएगा विजयंता टैंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारतीय सेना की शान रहे और 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना पर फतेह की इबारत लिखने वाला विजयंता टैंक अब जींद की सुंदरता बढ़ाएगा। बुधवार को दिल्ली कैंट से यह टैंक जींद पहुंच गया। नगर परिषद शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए टैंक को ऑफिसर कॉलोनी के प्रवेश द्वारा पर स्थापित करेगी। इस पर करीब सात लाख रुपये खर्च होंगे।
पहले जिला प्रशासन ने शहर के रानी तालाब पर टैंक लगाने की योजना बनाई थी। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होने के कारण कई संगठनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद प्रशासन ने इस परियोजना को गोहाना रोड पर ऑफिसर कॉलोनी के मुख्य गेट के बाहर लगाने की योजना बनाई है। विजयंता टैंक को पाकिस्तान की आधुनिक टैंक प्रणाली की धज्जियां उड़ाने वाले टैंक के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय सेना का गौरव रहा विजयंता टैंक अब जींद के युवाओं को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

मुफ्त मिला टैंक
नगर परिषद सूत्रों के अनुसार हालांकि सेना इस प्रकार से टैंक देने के लिए पैसे लेती है, लेकिन जींद में टैंक मुफ्त मुहैया करवाया गया है। इसके लिए जींद के डीसी अमित खत्री ने सेना के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें मुफ्त में टैंक देने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

530 किलोमीटर तक दुश्मन पर भारी पड़ा विजयंता
नगर परिषद के एमई सतीश गर्ग के अनुसार विजयंता टैंक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता था। टैंक की ऑपरेशनल रेंज 530 किलोमीटर थी। इस टैंक से निकलने वाले गोले इतनी ही दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया है। टैंक से अलग-अलग तरह व साइज के गोले 44 राउंड से दो हजार राउंड तक फायर किए जा सकते हैं। इसमें चार क्रू-मेंबर बैठते थे। टैंक का वजन 39 टन, लंबाई 9.788 मीटर, चौड़ाई 3.168 मीटर और ऊंचाई 2.711 मीटर है।
स्वदेशी टैंक है विजयंता
विजयंता की ओरिजिन यूनाइटेड किंगडम है। सैन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी विकर्स आर्मस्ट्रांग ने 1963 में इसे बनाया था। 1965 से 1986 तक इसका उत्पादन विजयंता प्रोडक्शन ने किया। इस दौरान 2200 टैंक बनाए गए, जिन्होंने देश के सरहदों की सुरक्षा की। टैंक की 1971 के भारत-पाक युद्ध के साथ ही ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी सक्रिय भूमिका रही है।

पहले यह टैंक रानी तालाब पर लगाया जाना था, लेकिन अब इसे ऑफिसर कॉलोनी के मुख्य गेट के बाहर लगाया जा रहा है। टैंक के लिए शानदार प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा और इसके साथ शानदार हरियाली वाला दृश्य बनाया जाएगा। इसकी फेंसिंग बनेगी, जिससे यहां शानदार सेल्फी ले सकें। यहां का दृश्य बहुत ही मनमोहक होगा।
सतीश गर्ग, एमई, नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed