फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए कड़ी का काम करूंगी : नैना चौटाला

इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए कड़ी का काम करूंगी : नैना चौटाला

Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए कड़ी का काम करूंगी : नैना चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। डबवाली से विधायक नैना चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों व उनकेे कामों को करवाने के लिए वह कड़ी का काम करेंगी। महिलाओं को शिक्षा व सुरक्षा दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। सरकार बनने पर महिलाओं की लड़ाई को वह मजबूती से लड़ेगीं। इनेलो से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की है। वह आज हिसार लोकसभा के अंदर गांव अलेवा में आयोजित नौवीं हरी चुनरी चौपाल को संबोधित कर रही थीं।
नैना ने महिलाओं से आह्वान किया कि इस चौपाल में शामिल प्रत्येक महिलाएं गांव में जाकर 50-50 महिलाओं को जोड़कर उनको इनेलो की सदस्यता दिलाएं। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा का शुरुआत से ही इनेलो के साथ समर्थन रहा है। पहले जहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को यहां से जीत दर्ज करके विधानसभा में भेजा, वहीं लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को भारी मत देकर संसद में भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल कांग्रेस और अब भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो हर रोज महिलाओं से दुराचार, हत्या की वारदात बढ़ रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा की आवाज वह लगातार विधानसभा में उठाती रही हैं। आज प्रदेश के युवा वर्ग को नशे ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा सरकार बनने पर बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि बुजुर्गों की पेंशन खुद ही उनके घर पहुंच जाएगी। इस अवसर पर इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, जिला परिषद चेयरमैन पद्मा सिंगला, पूर्व विधायक सरोज मोर, सुमित्रा देवी, कृष्णा बधाना, सरपंच पताशो देवी, केलो देवी, लक्ष्मी बूरा, सुनीता ढुल, नीरू बंसल, भगवती दहिया, माया देवी, सुमित्रा गोयत, सिक्किम देवी, शकुंतला दिलौड़, लाडो थुआ, रानी नगूरां, सरोज अलेवा, माया अलेवा, मुकेश सफाखेड़ी, उषा मोर, शीला खटकड़, मेवा देवी करसिंधु, संतोष देवी, गुड्डी, राजबाला, कमला बड़ौदा, संतोष झील, बिमला नचार, बिमला नैन, भानी दुहन, सुनीता पांडे, रामरती मोर, प्रकाशी गायक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी व आशा वर्कर की मांगों को आते ही करेंगे पूरा
नैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की आंगनबाड़ी व आशा वर्कर लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आ रही हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इनेलो की सरकार आने के तुरंत बाद ही इनकी मांगों को पूरा करेंगी और महिलाओं के जो भी मुद्दे होंगे वह खुद उनको उठाएंगी और पूरा करवाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed