फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब घर बैठे कर सकेंगे प्रोपर्टी की रजिस्ट्री की जांच

अब घर बैठे कर सकेंगे प्रोपर्टी की रजिस्ट्री की जांच

Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे कर सकेंगे प्रोपर्टी की रजिस्ट्री की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। प्रदेशभर के 22 जिलों में से जींद में सोमवार को वेब पोर्टल हैलरेस की शुरुआत होगी। इससे आम लोग घर बैठे अपनी रजिस्ट्री व फर्द ऑनलाइन देख सकेंगे। वेब पोर्टल शुरू होने लोगों को तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सीएससी सेंटर पर भी लोग ऑनलाइन रजिस्ट्री करवा सकते हैं। जिले के आम लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इससे लोग धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
नया वेब पोर्टल हरियाणा लैंड रिकार्ड एग्रीकल्चर इंफॉर्मेशन सिस्टम (हैलरेस) का शुरू करने के लिए 22 जिलों को चुना गया। इसकी शुरुआत जींद में सोमवार को हो जाएगी। पोर्टल की शुरुआत होने लोगों फायदा होगा। तहसील की सभी जानकारियां ऑलाइन हो जाएगी। वैब पोर्टल पर जमाबंदी की नकल, इंतकाल, रपट, रजिस्ट्री व फर्द जैसे काम ऑनलाइन होंगे। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


लोकल पोर्टल से डाटा अपडेट करने में जुटा विभाग
नया वेब पोर्टल हैलरेस होने जा रहा है। जिलेभर का डाटा जुटाने में राजस्व विभाग लगा हुआ है। लोकल पोर्टल में हरियाणा लैंड में रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए राजस्व विभाग जानकारी जुटाने लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ होगा मुख्य सर्वर
नया वेब पोर्टल हैलरेस सर्वर चंड़ीगढ़ में कनेक्ट होगा और चंडीगढ़ में से इसका सर्वर कंट्रोल होगा। पोर्टल का काम पूरा हो चुका है। अब इसकी शुरुआत सोमवार को होगी।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
वेब पोर्टल शुरू होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। तहसील कार्यालय में लोगों की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग भारी भी लगी रहती थी, इससे आए दिन भ्रष्टाचार मामले सामने आते रहते है, वेब पोर्टल शुरू होने से दो नंबर के काम पर लगाम लगेगी।

हरियाणा लैंड रिकॉर्ड में होता था कार्य
प्रदेशभर के जिले में जिला स्तर पर हरियाणा लैंड रिकॉर्ड सर्वर से रजिस्ट्री कामकाज हो रहा है, लेकिन स्र्वर स्लो होने लोगों की काफी शिकायतें रहती थी, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
बॉक्स

सीएससी सेंटर से भी होगी तहसील के कामकाज
वेब पोर्टल हैलरेस शुरू होने से सीएससी सेंटर पर भी तहसील के कामकाज शुरू हो जाएंगे। लोगों को अब लाइन में लगकर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अब सीएससी से ऑनलाइन टोकन नंबर की भी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को रजिस्ट्री करवाने में आसानी होगी।


डाटा किया जा रहा है अपलोड
नया वेब पोर्टल हैलरेस जींद जिले में सोमवार को शुरु होने जा रहा है। पोर्टल शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। लोग घर बैठे अपनी रजिस्ट्री देख सकेंगे। इससे धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा।
प्रवीण कुमार, तहसीलदार जींद।
30जेएनडी 05 : तहसील कार्यालय में नया वैब पोर्टल हैलरेस की जानकारी जुटाते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed