फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एरिना मैदान पर होगी एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता, बाहर से मंगवाया जाएगा कृत्रिम मैदान

एरिना मैदान पर होगी एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता, बाहर से मंगवाया जाएगा कृत्रिम मैदान

Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एरिना मैदान पर होगी एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता, बाहर से मंगवाया जाएगा कृत्रिम मैदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। एकलव्य स्टेडियम में 19 से 21 फरवरी तक होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल ऑल इंडिया नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता कृत्रिम मैदान पर होगी। जिला प्रशासन ने यह कृत्रिम मैदान बाहर से मंगवाने की व्यवस्था कर ली है। कार्यक्रम में आने वाली टीमों एवं अधिकारियों के लिए शहर के होटलों के 152 कमरे बुक करवाए गए हैं। पहले होटलों के कमरे बुक करवाए गए, लेकिन जब कमरे पूरे नहीं हुए तो धर्मशालाओं का सहारा भी लेना पड़ा। जिला प्रशासन इतने बड़े आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
इस प्रतियोगिता में देशभर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होंगे। इन टीमों के साथ कई पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी भी आएंगे। कुल मिलाकर यहां लगभग 300 खिलाड़ी एवं पदाधिकारी पहुंचेंगे। इसमें 150 खिलाड़ी और उनके कोच होंगे। इसके अलावा खेल विभाग के अधिकारी, कोच, रेफरी और ग्राउंड मैन मिलाकर इनकी संख्या 300 हो जाएगी। खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के ठहरने के लिए होटलों के कमरों को बुक किया गया है। जिला प्रशासन कई दिन से कमरों को बुक करने में लगा हुआ है। विभाग की तरफ से जींद में 250 कमरों के बुक करने के दिशा-निर्देश मिले थे। जिला प्रशासन ने शहर के सभी होटलों में कमरे बुक किए, लेकिन यह पूरे नहीं हो पाए। इसके बाद प्रशासन ने धर्मशालाओं की तरफ रुख किया और अब तक केवल 152 कमरे ही बुक हो पाए हैं। प्रशासन फिलहाल इतने ही कमरों से काम चला रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो और कमरे भी बुक किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही टेंडर अलॉट करके सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एरिना मैदान के बारे में जाने
यह नेशनल कबड्डी के लिए एक प्रकार का कृत्रिम मैदान होता है। इस मैदान में खिलाड़ी मैट पर खेलते हैं। यह मैदान जमीन से तीन-चार फुट ऊंचा होता है। खेल का मैदान चारों तरफ से कवर्ड होता है, केवल ऊपर से खुला होता है। मैदान के चारों तरफ दर्शकों के लिए कुर्सियां लगी होती हैं। यह कुर्सियां सिनेमा हाल की तर्ज पर लगाई जाती हैं। सबसे पहली कुर्सी नीची व आखिरी कुर्सी की काफी ऊंचाई होती है ताकि सबसे आखिरी में बैठने वाले व्यक्ति को भी मैच का पूरा आनंद मिल सके। इसके साथ-साथ इसमें कई बड़ी-बड़ी एलईडी व लाइट भी लगी होती हैं। जिला प्रशासन ने इस मैदान को बाहर से मंगवाने की व्यवस्था कर दी है। तीन दिन के खेल के आयोजन को पूरा करने के लिए एरिना मैदान के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस मैदान पर लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एरिना मैदान उपलब्ध करवाने वाली कंपनी ही इस मैदान का पूरा खर्च उठाएगी। मैदान में लाइटिंग की व्यवस्था, साउंड, स्टेज आदि की व्यवस्था एरिना मैदान उपलब्ध करवाने वाली कंपनी ही करेगी। प्रतियोगिता दिन में हो या रात में दर्शकों व अधिकारियों को कोई परेशानी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कमरे में ठहरेंगे दो खिलाड़ी
एक टीम के लिए सात कमरों की व्यवस्था की गई है। एक कमरे में दो खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। एक टीम में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसलिए एक टीम के खिलाड़ियों के लिए छह कमरों की व्यवस्था की गई है। एक अलग कमरा टीम के साथ आने वाले कोच या अधिकारी के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वाले टीम के अलावा अधिकारियों के लिए भी एक-एक कमरे की व्यवस्था की गई है।
बॉक्स
प्रथम टीम को मिलेगा एक करोड़ का ईनाम
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 टीमों में से चार टीमों को ईनाम दिया जाएगा। इनमें प्रथम आने वाली टीम को एक करोड़ की नकद राशि, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 50 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रुपये व चौथे स्थान पर आने वाली टीम को दस लाख रुपये की राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में कुल मिलाकर एक करोड़ 85 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

बॉक्स
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जारी
जींद में पहली बार इतनी बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। कबड्डी के प्रति हरियाणा के लोगों का क्रेज बहुत है। प्रशासन ने कबड्डी प्रतियोगिता में आने वाली टीमों, अधिकारियों व दर्शकों के लिए पूरी व्यवस्था कर दी है। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह प्रतियोगिता पिछली बार सोनीपत में हुई थी, सोनीपत के अधिकारियों से प्रशासन संपर्क में है, जो भी जरूरत होंगी उन्हें पूरी कर लिया जाएगा।
अमित खत्री, डीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed