{"_id":"5a59048b4f1c1bf8408b482c","slug":"161515783307-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 में से 20 सदस्य ब्लॉक समिति प्रधान व उपप्रधान के खिलाफ पहुंचे एडीसी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 में से 20 सदस्य ब्लॉक समिति प्रधान व उपप्रधान के खिलाफ पहुंचे एडीसी कार्यालय
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 26 सदस्यों वाली ब्लॉक समिति जुलाना के 20 सदस्य ब्लॉक समिति प्रधान व उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख देने की मांग को लेकर एडीसी कार्यालय पहुंचे। यहां एडीसी नहीं मिलने पर उन्होंने एडीसी के सहायक को चेयरमैन के खिलाफ शपथ-पत्र देते हुए तारीख देने की मांग की। समिति के उपप्रधान ने भी खुद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र दिया।
प्रधान अंजू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे उप-प्रधान सुखबीर सिंह व अन्य ब्लॉक समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रधान अपनी मनमानी चला रही है और उन्हें किसी प्रकार की ग्रांट नहीं दी जा रही है। समिति सदस्यों के प्रति उनका व्यवहार भी सही नहीं है और समिति के कार्यों में उनके पति राजेश का ज्यादा हस्तक्षेप रहता है। वहीं समिति के सदस्यों ने साथ ही उप-प्रधान के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पत्र सौंपा। हालांकि इस अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए खुद उप प्रधान सुखबीर सिंह ने भी शपथ पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि वे उप प्रधान का पद खुद छोड़ना चाहते हैं। प्रधान की कार्यप्रणाली से वे खुश नहीं हैं। जुलाना ब्लॉक समिति में कुल 26 सदस्य हैं और प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए 18 सदस्यों का बहुमत जरूरी है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र देने वालों में वार्ड 22 से बबीता, वार्ड 21 से नरेश, वार्ड 25 से सरोज, वार्ड सात से शिवकुमार, वार्ड दो से राममेहर, वार्ड 11 से कुलदीप, वार्ड 19 से बिजेंद्र, वार्ड चार से नरेश, वार्ड 16 से जगजीत, वार्ड 12 से कुलदीप, वार्ड नौ से राजबीर, वार्ड 13 से शमशेर, वार्ड आठ से मीना, वार्ड छह से जगमती, वार्ड 24 से जयवंती, वार्ड 15 से गीता, वार्ड 20 से जगमती, वार्ड 18 से मीनू, वार्ड 23 से आशा व वार्ड तीन से सुखबीर शामिल रहे।
प्रधान की कार्यप्रणाली ने किया परेशान
ब्लॉक समिति के उपप्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि वे अब उपप्रधान पद पर नहीं रहना चाहते। वे उपप्रधान केवल इसलिए बने थे ताकि जुलाना हलके का विकास हो सके लेकिन प्रधान की मनमानी के कारण वे इसमें सफल नहीं हो रहे हैं। इसलिए वे खुद अपने खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।
विज्ञापन
राजनीति से प्रेरित है मामला
अब तक दो ग्रांट मिली हैं। एक 25 लाख रुपये की व दूसरी 44 लाख रुपये की। दोनों ग्रांट सभी सदस्यों में समान रुप से बांटी गई हैं। उनका विकास करवाना ही मुख्य उद्देश्य है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर उनको पद से हटाना चाहते हैं लेकिन उनके साथ बहुमत अब भी है।
अंजु देवी, प्रधान, ब्लॉक समिति जुलाना।