फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नए साल में आएंगे शहर के अच्छे दिन

नए साल में आएंगे शहर के अच्छे दिन

Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नए साल में आएंगे शहर के अच्छे दिन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
बदहाली का पर्याय बन चुके जींद के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। इसके लिए प्रशासन ने खास योजना बनाई है। इसके तहत जींद शहर की मुख्य समस्याओं में शुमार सीवरेज व्यवस्था को सुधारा जाएगा। इसके लिए 32 करोड़ रुपये की राशि की योजना तैयार की गई है। वहीं जींद को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलवाने के लिए सिटी सिंबल बन चुके रानी तालाब में 25 लाख रुपये से फव्वारे लगाए जाएंगे।
शहर से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था फिलहाल तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर टिकी है। हुडा ने बराह खुर्द गांव के पास 15 एमएमडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया है तो बाकी शहर के लिए हांसी रोड और नरवाना रोड पर एसटीपी बने हुए हैं। इन सभी एसटीपी से शहर के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में नई योजन के तहत यहां से ट्रीट किए पानी की खपत करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


किनाना ड्रेन में जाएगा पानी
फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग के दो एसटीएम नरवाना रोड पांच एमएलडी व हांसी रोड 15 एमएलडी जो भी ट्रीट किया हुआ पानी निकालते हैं, वह पूरी तरह से किसानों के प्रयोग पर निर्भर है। यहां से गर्मियों के मौसम में किसान पानी लेते हैं, जबकि बारिश व सर्दियों के मौसम में की ओवर-फ्लो रहता है। इससे पानी कई क्षेत्रों में भर जाता है। नई योजना के तहत नरवाना रोड से नए बाईपास के साथ-साथ चार 14 किलोमीटर लंबी लाइन किनाना ड्रेन तक ले जाएगी। वहीं हांसी रोड 15 एमएलडी एसटीपी से 11 किलोमीटर लंबी लाइन किनाना ड्रेन तक जाएगी। इससे शहर के ट्रीट किए हुए पानी से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में मिलेगी 15 विकास योजनाओं की सौगात
जिला प्रशासन जिला की 15 विकास परियोजनाएं, जो तैयार हो चुकी हैं या जिनको शुरू होना है इनके पत्थर रखे जाएंगे। इसके लिए प्रशासन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से समय ले रहा है। फिलाहल जुलाना की आईटीआई, 33 केवी क्षमता के तीन बिजली घर, नरवाना के नवद्वीप स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, अलेवा के राजकीय महाविद्यालय, खरल के रीजनल सेंटर की परियोजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार हैं।

साढ़े दस करोड़ रुपये की किस्त जल्द
डी-प्लान के तहत 10 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि की किस्त जल्द जारी की जाएगी। इस धनराशि से कई विकास परियोजनाओं को पूरा करवाया जाएगा। कई गांवों में बेसहारा पशुओं के लिए बाड़े समेत कई कार्य करवाए जाएंगे।

18 लाख रुपये से जगमगाएगा पांडू पिंडारा तीर्थ
पांडु- पिंडारा तीर्थ स्थल पर 18 लाख रुपये की राशि खर्च कर इसे रोशन किया जाएगा। दरअसल पांडू पिंडारा बहुत बड़ा श्रद्धा का केंद्र हैं। यहां प्रशासन ने पांच हाईमास्क लाइट लगाने व अन्य स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम शुरू किया है। अधिकतर काम पूरा हो चुका है।


गंदे पानी की निकासी सही होने से शहर को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए व्यापक योजना बनाई गई है। नए साल में जींद जिला को विकास के नए आयाम मिलेंगे। इसके लिए रानीतालाब व पांडू पिंडारा तीर्थ पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
अमित खत्री, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed