फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   157 students of the district will appear for the second phase of Super 100 examination.

Jind News: जिले के 157 विद्यार्थी सुपर 100 के दूसरे चरण की परीक्षा देंगे

Sat, 27 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
157 students of the district will appear for the second phase of Super 100 examination.
26जेएनडी18-जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह लोहान। संवाद
जींद। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसको लेकर विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच में कुरुक्षेत्र के गांव बारना स्थित सुपर 100 कैंपस बुलाया गया है। यहां पर विद्यार्थियों को तीन दिन रहना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विकल्प संस्थान ने की है। पहले बैच में भिवानी व झज्जर जिले के 199 विद्यार्थियों को बुलाया गया है, जिनकी परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक विकल्प संस्थान में ली जाएगी। दूसरे बैच में चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा तथा यमुनानगर के 456 विद्यार्थियों को बुलाया गया है, जिनका प्रशिक्षण एवं परीक्षा एक से तीन मई तक होगा। इस बैच में जींद जिले के 157 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं तीसरे बैच में फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, तथा नूंह, मेवात के 457 विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी, जिनकी परीक्षा 5 से 7 मई तक होगी। चौथे बैच में फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत तथा पलवल के 455 विद्यार्थियों को 9 मई से 11 मई के बीच बुलाया जाएगा है। वहीं अंतिम बैच में अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व पानीपत के 462 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। इनका शेड्यूल 13 मई से 15 मई तक निर्धारित किया गया है। यदि इन विद्यार्थियों का चयन होता है तो उनको दो वर्ष के लिए सुपर 100 कैंपस में रहना होगा। उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

सुपर 100 योजना शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल की रेजिडेंशियल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वह नीट, एनडीए, आईआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। विकल्प संस्थान में सभी विद्यार्थियों को अच्छा माहौल प्रदान किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो विषय विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे उन्हीं में से परीक्षा ली जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed