फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरएसयू ने की सेंट्रलाइज ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की अनुसूची जारी

सीआरएसयू ने की सेंट्रलाइज ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की अनुसूची जारी

Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीआरएसयू ने की सेंट्रलाइज ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की अनुसूची जारी
जींद। हरियाणा में होने वाले सेंट्रलाइजेशन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की अनुसूची सीआरएसयू ने जारी कर दी है। सीआरएसयू के एडमिशन कॉर्डिनेटर डॉॅ. अनुपम भाटिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नॉन साइंस के दाखिलों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ली जाएगी। इसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में प्रवेश के लिए विद्यार्थी एमए इंग्लिश, एमए मास कम्यूनिकेशन, एमए इकॉनोमिक्स, एमकॉम, एमपीए, एमबीए, एमए हिस्ट्री, एमए साइकोलॉजी, एमएससी जियोग्राफी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 1 जुलाई तक किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी दो जुलाई को दोपहर 12 बजे के बाद डाउनलोड की जा सकती है। एमए इंग्लिश एवं एमए इकोनॉमिक्स के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को होगी। इसका परिणाम नौ जुलाई को घोषित किया जाएगा। एमपीए एवं एमबीए की कॉमन परीक्षा आठ जुलाई को होगी। परिणाम 10 जुलाई को आएगा। एमए हिस्ट्री की परीक्षा नौ जुलाई और परिणाम 12 जुलाई को मिलेगा। एमए साइकोलॉजी की परीक्षा 10 जुलाई को होगी। एमए मास कम्यूनिकेशन एवं एमएससी जियोग्राफी की परीक्षा 11 जुलाई को होगी एवं इसका परिणाम 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों को नौ दिन दिन का समय इसके लिए दिया जाएगा। इसमें वह काउंसलिंग एवं अपनी पसंद के विश्वविद्यालय का चयन करेंगे। यह सुविधा 14 से 22 जुलाई तक उपलब्ध होगी। डॉ. भाटिया ने बताया कि सभी श्रेणी के लिए पहली काउंसलिंग 24 जुलाई से होगी। विद्यार्थी चुने हुए विश्वविद्यालय में 24 से 26 जुलाई तक रिपोर्टिंग करें एवं 26 जुलाई को पांच बजे तक अपनी फीस जमा करवाएं। संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा सीटों का अपडेशन 26 जुलाई को ही किया जाएगा। यदि किसी भी कोर्स में सीटें बचती हैं तो इसके लिए दूसरी काउंसलिंग 29 जुलाई को की जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थी 29 जुलाई से एक अगस्त तक संबंधित विश्वविद्यालय में पहुंचें एवं एक अगस्त को फीस जमा करवाए। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी सीटें बचती हैं तो तीसरी काउंसलिंग सभी श्रेणियों के लिए दो अगस्त को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed