फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अलेवा पीएचसी में पहुंची गर्भवती महिला, प्रसव कक्ष का स्टाफ मिला नदारद

अलेवा पीएचसी में पहुंची गर्भवती महिला, प्रसव कक्ष का स्टाफ मिला नदारद

Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अलेवा पीएचसी में पहुंची गर्भवती महिला, प्रसव कक्ष का स्टाफ मिला नदारद
अलेवा। हमेशा अपनी कार्यशैली के लिए चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग की हालत नहीं सुधर रही है। शनिवार को भी ऐसा ही मामला अलेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम से स्टाफ नर्स नदारद मिली, जबकि रजिस्टर में हाजिरी लगी हुई है। एसएमओ डॉ. अरुण कुमार ने ड्यूटी से नदारद होने रहने वाली रजिस्टर में हाजिरी लगाने वाली दूसरी स्टाफ दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अलेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित लेबर रूम में एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। क्षेत्र से एक महिला लेबर रूम में आई, पर वहां पता चला कि यहां कोई स्टाफ मौजूद ही नहीं है। इस पर महिला ने कालवा सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कुमार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की फोटो फोन पर मंगवाई तो पता चला कि जिस स्टाफ नर्स को लेबर रूम में होना चाहिए, उसकी हाजिरी लगी हुई है। वहीं दूसरी स्टाफ नर्स ने बताया कि वह परिवार में किसी की मौत होने के कारण घर चली गई है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि एसएमओ की जानकारी के बिना ही स्टाफ नर्स ने स्टेशन छोड़ दिया।
विज्ञापन

लेबर रूम से नदारद होने के कारण कम हो रही डिलिवरी
2019 में जनवरी में 14 प्रसूति हुई, जिसमें 10 लड़के, चार लड़की तथा 8 को रेफर किया गया। फरवरी 2018 में 13 प्रसूति हुई, जिसमें आठ लड़के, पांच लड़की तथा तीन को रेफर किया गया। 2019 फरवरी में केवल सात प्रसूति हुई, जिसमें चार लड़के, तीन लड़की तथा तीन को रेफर किया। मार्च 2018 में 17 डिलिवरी हुई जिसमें 11 लड़के, छह लड़की व पांच को रेफर किया गया। मार्च 2019 में केवल सात डिलिवरी र्हुई, जिसमें चार लड़के, तीन लड़की तथा 10 को रेफर किया गया। अप्रैल 2018 में 16 डिलिवरी हुई जिनमें नौ लड़के, सात लड़की तथा दो को रेफर किया गया। अप्रैल 2019 में केवल आठ डिलिवरी हुई, जिसमें छह लड़के, दो लड़की तथा नौ को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दोनों स्टाफ नर्सों की लापरवाही व अधिकारियों को धोखे में रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. अरुण कुमार, एसएमओ कालवा सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed