फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पांच डिपो पर बेचेगा खादी के उत्पाद

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पांच डिपो पर बेचेगा खादी के उत्पाद

Sat, 15 Jun 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पांच डिपो पर बेचेगा खादी के उत्पाद
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पांच डिपो पर बेचेगा खादी के उत्पाद
विज्ञापन

जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अपने उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन के साथ अब अलग से कई नई वस्तुएं सस्ते दामों पर देने की योजना बना रहा है। इस योजना के तहत दैनिक उपयोग की वस्तुओं को राशन डिपो पर दिया जाएगा। यह उत्पाद खादी के होंगे। यह योजना कितनी कारगर साबित होती है, इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रिस्क नहीं लेगा। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू करेगा। इसके लिए जींद जिले के पांच डिपो का चयन किया गया है। इन डिपो पर सस्ते दामों में साबुन, तेल, झाड़ू, धूपबत्ती समेत अन्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
इस योजना के तहत जींद शहर के वार्ड नंबर दो के डिपो, शाहपुर गांव के डिपो, सफीदों के वार्ड नंबर दो और पांच के डिपो, जुलाना के नंदगढ़ गांव डिपो, नरवाना खंड के डुमरखां कलां के डिपो पर यह पायलट योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत वह डिपो चयनित किए गए हैं, जिनके डिपो पर 600 से ज्यादा कार्डधारक उपभोक्ता हैं। अगर यह योजना इन डिपो पर खरी उतरती है तो इसे सभी डिपो पर शुरू किया जाएगा। इस योजना का एक लक्ष्य तो उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाना है और दूसरा डिपोधारक की आर्थिक स्थित को भी काम बढ़ाकर सुधारना है। इससे प्रदेश सरकार एक तो लोगों को सस्ते दामों पर गांव के ही डिपो पर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। दूसरा इसमें यह उत्पाद खादी का है। इससे आज के समय में खादी के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है। इसको बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत जो भी दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलेंगी वह सभी खादी की होगी। इसमें एक विशेष बात यह है कि खादी की इन वस्तुओं को डिपो से कार्डधारक के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यालय को भेजे पांच डिपो के नाम
इस योजना को प्रदेश के अन्य जिलों की तर्ज पर जींद में भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय को पांच डिपो के नाम भेज दिए गए हैं। जैसे ही यह योजना इन पांच डिपो पर शुरू होगी उपभोक्ताओं का इन दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों के प्रति रुझान का पता लगेगा। लोगों के रुझान की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद यह योजना पूरे जिले में शुरू करनी है या सिर्फ इन पांच डिपो पर ही चलाई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय के निर्देशों का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed