{"_id":"5d03e7b48ebc3e38bd393849","slug":"15605370012012-70-jind-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की शिक्षा के लिए 12 गांवों ने जुटाए 70 लाख चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की शिक्षा के लिए 12 गांवों ने जुटाए 70 लाख चंदा
विज्ञापन
जुलाना। नशे और सामाजिक बुराइयों को छोड़कर जुलाना क्षेत्र के युवा पढ़ाई की तरफ ध्यान दें व पढ़-लिखकर नवाब बने और आसमान की ऊंचाई को छुएं। क्षेत्र का विकास करें। इस टारगेट के साथ बुढ़ाखेड़ा गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में छात्रों, शिक्षक व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। छात्रों एवं शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। 12 गांवों के लोगों से चंदा जमाकर 70 लाख रुपये एकत्रित किए गए हैं। सम्मान समारोह के लिए ढाई एकड़ में टेंट लगाया गया है और 12 हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।
बुढ़ाखेड़ा गांव में 16 जून को छात्र, शिक्षक और अभिभावकों का सम्मान समारोह का आयोजन गांव के सरकारी स्कूल में होगा। गांव की सरपंच कविता लाठर ने बताया कि सभी ग्रामीणों और आसपास के 12 गांवों ने चंदा एकत्रित किया है। चंदे की राशि लगभग 70 लाख रुपये हैं। कार्यक्रम को लेकर 100 वालंटियर की टीम बनाई गई है। कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 300 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 300 अभिभावकों को भी सम्मानित होंगे। 25 स्कूलों के 200 अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के 15 सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुढ़ा खेड़ा, लजवाना कलां, करसोला, शादीपूर, जुलाना, ब्राह्मणवास, देशखेड़ा, राजगढ़, मालवी, कमाच खेड़ा, देवरड़, किलाजफरगढ़ आदि गांवों ने चंदा एकत्रित किया है। कार्यक्रम में 12 हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। उपस्थित लोगों को खाने में देशी घी से बनी मिठाईयां मिलेंगे। इसके अलावा जलजीरा, बिस्कुट और मैंगो जूस भी पिलाया जाएगा। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए एलईडी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया।