फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   156 trainees will be engaged for training in Electricity Corporation

Jind News: बिजली निगम में प्रशिक्षण के लिए लगेंगे 156 प्रशिक्षु

Fri, 24 Jan 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
156 trainees will be engaged for training in Electricity Corporation
जींद। हरियाणा सरकार स्किल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत टेक्निकल स्किल के लिए बिजली निगम मेें लाइनमैन, कंप्यूटर ऑॅपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए 156 प्रशिक्षु चयनित किए जाएंगे। इसको लेकर जींद, नरवाना और सफीदों डिविजन में कागजातों की जांच और साक्षात्कार होगा। इन प्रशिक्षुओं का अधीक्षण अभियंता हरिदत्त साक्षात्कार लेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता हरिदत्त ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कंप्यूटर आप्रेटर और कोपा की ट्रेड पास की हुई है, उन्हें प्रशिक्षण के लिए वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके अतिरिक्त पंजीकरण करते समय ईमेल, मोबाइल नंबर, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दसवीं की मार्क लिस्ट व कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी प्रमाण-पत्र 26 जनवरी तक अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जींद में 28 और 29 जनवरी को कागजातों की जांच और साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके अलावा नरवाना में 30 और 31 जनवरी व सफीदों में चार और पांच फरवरी को कागजातों की जांच व साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed