फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को गुमराह करने में कामयाब हुई भाजपा : हुड्डा

राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को गुमराह करने में कामयाब हुई भाजपा : हुड्डा

Mon, 03 Jun 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को गुमराह करने में कामयाब हुई भाजपा : हुड्डा
जींद। लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दे नहीं थे। पूरे देश में लोकसभा चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा गया है। जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को नहीं मोदी को वोट दिए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा लोगों को राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हुई है। 2016 में प्रदेश में हुआ जाट आंदोलन भी भाजपा की साजिश के तहत हुआ था। कांग्रेस के दस साल के शासन काल में इससे भी बड़े आंदोलन हुए लेकिन कभी भी प्रदेश में इस तरह का उपद्रव नहीं होने दिया गया। हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को 36 बिरादरी का भाईचारा बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने को कहा। आगामी विधानसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा और वह अपने दस वर्ष के शासनकाल में करवाए गए विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, कर्मबीर सैनी, विक्रम कुंडू, प्रदीप गिल, प्रकाश बोहतवाला, वीना देशवाल, संजय बीबीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उनकी जीत से ज्यादा चर्चे शहर में आज भी मेरी हार के हैं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है। हार से कार्यकर्ताओं को मायूस नहीं होना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि वह एक छोटी सी लड़ाई हारे हैं युद्ध नहीं। विधानसभा चुनाव का युद्ध तो अभी बाकी है। हुड्डा ने सोनीपत लोकसभा सीट से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक के लिए कहा कि वे अपने दम पर नहीं बल्कि मोदी के नाम पर जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed