फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गर्मी बढ़ने से पावर हाउसों का बढ़ा तापमान, लग रहे बिजली कट

गर्मी बढ़ने से पावर हाउसों का बढ़ा तापमान, लग रहे बिजली कट

Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने से पावर हाउसों का बढ़ा तापमान, लग रहे बिजली कट
जींद। गर्मी बढ़ने से बिजली के पावर हाउसों का भी तापमान बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों को बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य तौर पर इन पावर हाउसों का तापमान 40 से 50 डिग्री रहता है। लेकिन गर्मी में तापमान बढ़ने और बिजली की खपत ज्यादा होने के कारण पावर हाउसों का तापमान 70 डिग्री से ज्यादा जा रहा है। जिससे लगातार कट लग रहे हैं। कट लगने का कारण एक तो ज्यादा लोड और तापमान के कारण फीडर ओवर लोड हुए हैं और दूसरा इनके फ्यूज लगातार उड़ रहेे हैं। इसके कारण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगातार बिजली बाधित हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों बिजली कंट्रोल रूम के पास भी प्रतिदिन 60 से 70 शिकायतें विभिन्न क्षेत्रों में बिजली ठप होने की आ रही है। जिले के सभी फीडरों का यही हाल है। बिजली निगम के कर्मचारी सप्लाई बाधित न हो इसके लिए लगातार शिकायतों पर कार्य भी कर रहें हैं। इसके बावजूद भी यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर नौ के पावर हाउस से जोड़ा पिंडारा और सेक्टर आठ का पावर हाउस
गर्मी के मौसम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का लोड घटाने के लिए और लोगों को सुचारु बिजली देने के लिए बिजली निगम ने सेक्टर नौ स्थित 132 केवीए के पावर हाउस से पिंडारा 33 केवी व सेक्टर आठ स्थित 33 केवी पावर हाउस को जोड़ा है। सेक्टर आठ स्थित पावर हाउस से अब सेक्टर 6, 7,8,9 व 11 और शहर की अन्य कई कॉलोनियों व पिंडारा के पावर हाउस से राम कॉलोनी, विजय नगर, अर्बन इस्टेट, गोहाना रोड, पिंडारा, खरकरामजी, सिंधवी खेड़ा, रधाना समेत कई अन्य गांवों में बिजली समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर आठ और पिंडारा फीडर पर ज्यादा लोड बढ़ने के कारण लगातार लगने वाले कटों से अब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। यह दोनों पावर हाउस अब सेक्टर नौ स्थित 132 केवीए से जोड़ दिए हैं। अब शहर की कई कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में कटों की समस्या से निजात मिलेगी। -दीपक जांगड़ा, जेई, बिजली निगम, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed