फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   थम नहीं रहा सासंद रमेश कौशिक का विरोध, कई गांवों में लोगों ने किए तीखे सवाल

थम नहीं रहा सासंद रमेश कौशिक का विरोध, कई गांवों में लोगों ने किए तीखे सवाल

Thu, 25 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रहा सासंद रमेश कौशिक का विरोध, कई गांवों में लोगों ने किए तीखे सवाल
जींद। भाजपा द्वारा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दूसरी बार सफीदों विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सांसद रमेश कौशिक का कई गांवों में विरोध हुआ। ग्रामीण कौशिक के पूरे पांच साल में एक बार बी नहीं नहीं आने से नाराज हैं। हालांकि इस दौरान कौशिक ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनवा रहे हैं, पर पांच साल में एक बार भी गांव में नहीं आने पर रोष भी जताया गया। गांगोली गांव में तो सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन

दरअसल सांसद रमेश कौशिक ने पिछले सप्ताह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के जींद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों जींद, सफीदों व जुलाना के दौरे किए। तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लोग उनके गांव में नहीं आने से खफा दिखे। अब दोबारा से रमेश कौशिक सफीदों हलके के दौरे शुरू किए तो फिर से लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रमेश कौशिक भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल व अन्य नेताओं के साथ बुधवार दोपहर मोरखी गांव पहुंचे। जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे तो गांव के ही एक युवक प्रहलाद ने उनसे सवाल किया कि वे पांच साल तक गांव में क्यों नहीं आए? ऐसा सवाल करने से कौशिक के समर्थकों ने रोकना चाहा। इस पर दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि सांसद समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी। वहीं प्रहलाद का आरोप है कि सांसद की सभा के बाद भी उसके साथ मारपीट करने वाले लो घर धमकी देने पहुंचे, लेकिन उस समय वह घर पर नहीं था। दूसरी ओर हाडवा, गांगोली व कालवा गांवों में भी सांसद रमेश कौशिक से लोगों ने तीखे सवाल किए। गांगोली गांव में तो लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बोले चार बार आया हूं गांव
गांगोली गांव में जल कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो कौशिक ने कहा कि वे चार बार गांवों में आए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय होता है और गांवों के विकास की बात विधानसभा चुनाव में की जाती है। सांसद बड़े काम जैसे हाईवे आदि करवाता है। यह काम उन्होंने करवाए हैं।
पूर्व विधायक कलीराम पटवारी का गांव है मोरखी
सांसद रमेश कौशिक की जनसभा में जिस मोरखी गांव में युवक के साथ मारपीट हुई है वह पूर्व विधायक कलीराम पटवारी का है। हालांकि कलीराम पटवारी पहले इनेलो में थे, लेकिन अब वे भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

विरोध कर रहा व्यक्ति जजपा कार्यकर्ता : राणा
भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि मोरखी गांव में रमेश कौशिक का विरोध करने वाला युवक जजपा का कार्यकर्ता है। इसके चलते वह कौशिक का विरोध कर रहा था। इस कारण गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed