फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सभी विभागों के बाहर लगेंगी नेम प्लेट, परिसर के मेन गेट के पास होगा हेल्पडेस्क

सभी विभागों के बाहर लगेंगी नेम प्लेट, परिसर के मेन गेट के पास होगा हेल्पडेस्क

Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सभी विभागों के बाहर लगेंगी नेम प्लेट, परिसर के मेन गेट के पास होगा हेल्पडेस्क
विभागों के बाहर लगेंगी नेम प्लेट, मेन गेट पर होगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने उपमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी कमरों का निरीक्षण किया। कौन सा कमरा किस विभाग का है, इसको लेकर जानकारी भी एसडीएम प्रद्युमन से ली। उपायुक्त ने कहा कि सभी कमरों के बाहर जिस विभाग का कार्यालय है उसकी नेम प्लेट होनी चाहिए। इसको लेकर वह जींद से 50 प्लेट भेज देंगे जिन पर नाम लिखकर विभागों के कमरों के बाहर लगाया जाए, ताकि लोगों को पता लगे कि किसी कमरे में कौन सा कार्यालय है।

ई-दिशा केंद्र में डीसी ने पहुंच कर हर डेस्क के बारे में जानकारी ली कि कौन सी डेस्क किसकी है। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य के लिए आने वाले लोगों के काम समय पर करें, ताकि किसी को परेशानी न हो। कूपन नंबर मिलने के बाद डिस्प्ले को लेकर भी जानकारी ली, ताकि कूपन कटवाने वाले को पता लग सके कि उसका कौन सा नंबर है है और किस समय आएगा। तहसीलदार के कार्यालय में पटवारियों की बैठक लेते हुए लोगों को कामों को लेकर चक्कर न कटवाने के निर्देश दिए। डॉ. आदित्य दहिया ने परिसर के मुख्य द्वार के पास हेल्प डेस्क बनाई जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को अगर किसी तरह की परेशानी हो तो उसे दूर किया जा सके। कार्यालय में आने वाले लोगों को कई बार पता नहीं होता कि कौन से विभाग का कार्यालय कहा है। ऐसे में हेल्प डेस्क से वो जानकारी ले सकेत हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक के लिए यहां पर कोई मीटिंग हॉल नहीं है। यहां पर बड़ा मीटिंग हॉल बनाया जाय, ताकि मीटिंग हॉल में समय-समय पर मीटिंग हो सकें। यहां पर एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट का निर्माण जल्द हो, ताकि इन कोर्ट में केस की सुनवाई ये कर सकें। प्रथम फ्लोर पर डीसी ने बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच कर ग्राम सचिवों की मीटिंग भी ली। ग्राम सचिवों को गांव संबंधित कामों को लेकर देरी न करने, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed