{"_id":"5c476ecbbdec2273aa6ba54c","slug":"151548185291-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की होटल मैनेजर से मारपीट, होटल के शीशे तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने की होटल मैनेजर से मारपीट, होटल के शीशे तोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने की होटल मैनेजर से मारपीट, शीशे तोड़
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवकों ने होटल मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए होटल में तोड़फोड़ की। मैनेजर के बचाव में आए एक अन्य कर्मचारी को भी युवकों ने पीटा। सफीदों रोड बाईपास पर स्थित होटल में हुई वारदात मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक पटेल नगर निवासी सुमित सोनी ने कहा कि वह एक होटल में मैनेजर है। रविवार रात को उसके पास रूपनगर निवासी राजीव और चेतन अपने पांच-छह साथियों के साथ आए। आते ही उन्होंने उस पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया। जब उसका साथी गौरव बीच-बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने होटल में काफी तोड़फोड़ की, एक लैपटॉप, प्रिंटर और एक कार को काफी क्षति पहुंचाई। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुमित सोनी की शिकायत पर राजीव व चेतन को नामजद करते पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।