{"_id":"5bec6981bdec22694e6b849a","slug":"151542220161-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5500 के आस-पास मिल रहे कपास के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5500 के आस-पास मिल रहे कपास के भाव
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5500 पहुंचकर लुढ़कने लगा कपास का भाव
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कुछ दिनों तक कपा से दाम में आई तेजी एक बार फिर थम गई है। कपास के भाव 5500 के आसपास किसानों को मिल रहे हैं। सोमवार को 5499 रुपये, मंगलवार को 5500 रुपये, बुधवार को 5498 रुपये प्रति क्विंटल कपास के भाव रहे। किसानों को कुछ दिनों से 5500 के आस-पास मिले भाव आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है। इस बार किसानों को कपास के भाव बढ़ने से उनको कपास से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।
किसान रामचंद्र, बलबीत, सुखपाल, राजबीर ने कहा कि कपास के भाव कुछ दिनों से 5500 के आस-पास मिल रहे हैं। भाव किसानों को छह हजार तक जाने की उम्मीद है। कपास की फसल बेमौसम बारिश, तेज हवाओं से खराब हो गई। किसानों को इस बार बम्पर फसल होने की उम्मीद थी लेकिन फसल जब तैयार हो रही थी तो बारिश ने नुकसान कर दिया। अब किसानों को प्रति एकड़ कम उत्पादन से जो नुकसान हुआ है, वो कपास के भाव में तेजी आने से आर्थिक नुकसान की पूर्ति होगी। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि इस बार कपास के भाव बीते साल से अधिक मिल रहे हैं। बुधवार को 5498 रुपये प्रति क्विंटल कपास का टॉप रेट रहा।