फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना क्षेत्र में सेम व लवणीय जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए तैयार होगी बड़ी परियोजना

जुलाना क्षेत्र में सेम व लवणीय जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए तैयार होगी बड़ी परियोजना

Tue, 07 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जुलाना  क्षेत्र में सेम व लवणीय जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए तैयार होगी बड़ी परियोजना
जुलाना में सेम और लवणीय जमीनें बनाई जाएंगी उपजाऊ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना क्षेत्र की सेम, लवणीय और क्षारीय भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए विधायक परमेंद्र ढुल ने बड़ी परियोजना तैयार करने पर काम शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को भूवैज्ञानिकों, कृषि वैज्ञानिकों और मृदा वैज्ञानिकों की टीम बुलाई। टीम न क्षेत्र का सर्वे किया।

विधायक ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में ड्रेनेज विभाग के मुखिया डॉ. डीएस बुंदेला व मृदा विभाग के डॉ. भास्कर नर्जरी, डॉ. रोशन लाल मीणा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। विधायक ने कहा की क्षेत्र की लगभग 10 हजार एकड़ कृषि भूमि ऐसी है, जो पिछले लगभग दो दशक से सेम तथा क्षार से प्रभावित है। जिसकी वजह से किसान इन जमीनों पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसके तहत गडवाली, जैजैवंति, गतौली, ढिगाणा, फतेहगढ़, करसौला, मेहरड़ा, लिजवाना कलां, भैरोंखेडा, शामलो कलां, निडाना, लिजवाना खुर्द और हथवाला गांवों की भूमि प्रभावित है। इन जमीनों को सुधारने के लिए अब वैज्ञानिक योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed