{"_id":"5aa425654f1c1bba758b4bc0","slug":"151520706917-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नकल रोकने के लिए पंचायतों ने की पहल, परीक्षा केंद्र के पास भी नहीं फटकते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां नकल रोकने के लिए पंचायतों ने की पहल, परीक्षा केंद्र के पास भी नहीं फटकते लोग
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन डाहौला
अलेवा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में जहां प्रदेश भर से नकल के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं अलेवा ब्लॉक के दो परीक्षा केंद्रों में अनोखा काम हो रहा है। अलेवा व नगूरां गांव में शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करीब एक हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यहां नकल को रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ पंचायतों ने भी खास भूमिका निभाई है।
नगूरां व अलेवा गांव के सरकारी स्कूलों मे चल रही बोर्ड परीक्षाओं में गांव की पंचायत और गांव के लोगों के सहयोग से परीक्षाओं को नकल रहित सफल बनाने के लिए कदम उठाए हैं। दोनों ही गांवों के परीक्षा केंद्रों पर ग्राम पंचायत और लोगों का सख्त पहरा रहता है। यहां बाहर से नकल पहुंचाना तो दूर, लोगों को पंचायत के लोग परीक्षा केंद्र के बाहर तक भी नहीं भटकने देते। इसके चलते परीक्षा केंद्रों के प्रांगण व उसके आस पास शांति का वातावरण देखने को मिल रहा है। अलेवा थाना प्रभारी हरिओम शर्मा के अनुसार दोनों गांवों की इस पहल से पुलिस को काफी राहत मिली हुई है।
अलेवा परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुदेश सिवाच ने बताया की अलेवा खंड के अलेवा व नगूरां गांव के स्कूलों में दो-दो केंद्र बना रखे हैं। दोनों पर परीक्षा नियंत्रक व सरपंच ग्राम पंचायत व गांव के गण मान्य लोगों के साथ साथ पुलिस विभाग भी सुरक्षा को लेकर गंभीर जिस कारण चारों केंद्रों पर परीक्षाएं नकल रहित व शांति पूर्ण ढंग से चली हुई है।
विज्ञापन
आज के दौर में बच्चों को शुरू से ही तैयार करने की जरूरत है। यदि बच्चे नकल करके पास होंगे तो वे पूरी उम्र समाज को धोखा देते हैं। ऐसे में पंचायत ने इस पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला लिया है। नकल होने से गांव का परीक्षा केंद्र भी बंद हो सकता है, जिससे गांव के बच्चों को परीक्षा के लिए बाहर जाना पड़ेगा। ऐसे में लोगों ने नकल को रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझी है।
रणधीर सिंह सरपंच, अलेवा।ॉ. सुदेश सिवाच।