फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो बार विस चुनाव लड़ चुके सुधीर गौतम कांग्रेस में शामिल

दो बार विस चुनाव लड़ चुके सुधीर गौतम कांग्रेस में शामिल

Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दो बार विस चुनाव लड़ चुके सुधीर गौतम कांग्रेस में शामिल
दो बार विस चुनाव लड़ चुके सुधीर गौतम कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सुधीर गौतम शनिवार देर शाम कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। सुरजेवाला ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि गौतम वैचारिक रूप से कांग्रेसी रहे हैं और इन्होंने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को मजबूत करने का संकल्प लिया है, उसके लिए स्वागत है। उन्होंने आश्वास्त किया कि कांग्रेस में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का पगड़ी और हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल धड़ौली, पंडित देवीराम, जगदीश ग्रोवर, राजेश भारद्वाज, रामेश्वर सैनी, सुरेश जैन, मुकेश जैन, ललित सिंगला, पृथ्वी पांचाल व शमशेर जांगड़ा मौजूद रहे।
बॉक्स
जिले की कांग्रेस राजनीति में बदलाव के संकेत
पिछले काफी समय से जिले की राजनीति में सक्रिय रहे सुधीर गौतम के कांग्रेस में आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस टिकटार्थियों के समीकरण चेंज हो गए हैं। गौतम ने अब तक दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। पहला चुनाव उन्होंने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के बैनर तले वर्ष 2009 में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, तब उन्होंने 10 हजार से अधिक मत हासिल किए। उसके बाद मेें जींद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए। दूसरा चुनाव जींद विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने वर्ष 2014 में लड़ा। हालांकि जींद विधानसभा क्षेत्र से वे यह चुनाव हार गए थे, मगर उन्होंने अकेले अपने दम पर बसपा प्रत्याशी के तौर पर लगभग 14 हजार मत हासिल किए। यह चुनाव हारने के बाद वे उन्होंने सामाजिक संस्था मतदाता जागृति मंच बनाकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाना शुरू किया। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम जींद जिले की राजनीति में बदलाव के नए संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
कानून बदलने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं सीएम खट्टर
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अपराधों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कानून बदलने की बात कह कर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश की जनता को पहले यह बताएं कि जो लोक लुभावन वादे साढ़े तीन साल पहले जींद की धरती पर प्रदेश की जनता को करके गए थे, उनका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में आगामी दो महीने तक जिला प्रधानों की नियुक्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। विकास कार्यों को अवरूद्ध करने पर सीएम व उनका शासन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed