{"_id":"5a4bcd474f1c1baa268b7440","slug":"151514917191-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री व्यावसायी के मुंशी की हत्या व 22 लाख रुपए लूट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री व्यावसायी के मुंशी की हत्या व 22 लाख रुपए लूट का मामला
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को अवैध हथियार देने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले सप्ताह नरवाना रोड पर हुई पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी चंद्रपाल की हत्या व 22 लाख रुपये लूट के मामले में आरोपी प्रदीप को हथियार बेचने के आरोप में उत्तरप्रदेश के शामली जिला के कैराना कस्बे के रेपेवाला मोहल्ला निवासी इसरार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
सीआईए में तैनात सब-इंस्पेक्टर जीतराम ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या व लूट के आरोपी प्रदीप ने अवैध हथियार उत्तरप्रदेश से खरीद कर लाने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के शामली जिला के कैराना कस्बे स्थित रेपेवाला मोहल्ला निवासी इसरार को गिरफ्तार किया है। इसरार ने बताया कि उसने 35 हजार रुपये में यह अवैध पिस्तौल प्रदीप को बेचा था। इसरार ने बताया कि उसने इससे पहले भी दो-तीन बार पिस्तौल इन आरोपियों को बेचे हैं।