फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   150 kg doda poppy arrested when the container was carrying it between the luxury vehicals

कंटेनर चालक लग्जरी गाड़ियों के बीच में रखकर ले जा रहा था 150 किलो डोडा पोस्त, गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
150 kg  doda poppy arrested when the container was carrying it between the luxury vehicals
पुलिस की गिरफ्त में डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया कंटनेर चालक। - फोटो : Jind
सीआईए टीम ने एक कंटेनर में छिपाकर लेकर जा रहे डोडा पोस्त समेत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान गांव किनाना निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में बताई। पुलिस ने जब डोडा पोस्त का वजन किया तो वह 150 किलोग्राम मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि आरोपी यह डोडा पोस्त कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र खर्ब ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक कंटेनर, जिसमें लग्जरी गाड़ियां लदी हैं का चालक कंटेनर में डोडा पोस्त लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए ने कैथल रोड स्थित बाईपास पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में दिल्ली की तरफ से एक लंबा कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने नहीं रोका। कुछ दूरी पर ही पुलिस ने रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें छह गाड़ियां लदी मिलीं। जब कंटेनर की गहनता से जांच की गई तो गाड़ियों के बीच में डोडा पोस्त से भरे हुए कट्टे मिले। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जींद के गांव किनाना निवासी सुरेंद्र बताया। सुरेंद्र ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से चेन्नई से गाड़ियों को लेकर अमृतसर जाता है। इसी में वह डोडा पोस्त लाता है तथा इसकी सप्लाई करता है। अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह चेन्नई से डोडा पोस्त लाता है या कहीं रास्ते से। डीएसपी धर्मबीर ने कहा कि पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस अदालत से आरोपी को रिमांड पर देने की मांग करेगी। रिमांड पर लेने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी इसकी सप्लाई कहां से लेकर कहां देता था।
विज्ञापन

ऐसे ही बन रहा उड़ता पंजाब
प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि आरोपी सुरेंद्र डोडा पोस्त की सप्लाई पंजाब में किसी स्थान पर करने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से यह धंधा कर रहा है और लग्जरी गाड़ियों को पंजाब पहुंचाने के बहाने नशे की भी सप्लाई करता था। इसी प्रकार पंजाब में नशा का कारोबार बढ़ रहा है। ऐसे नशा तस्करों की वजह से ही उड़ता पंजाब बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed