फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 new buses will run from monday

किलोमीटर स्कीम के तहत सोमवार से दौड़ेंगी 15 निजी बसें

Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
15 new buses will run from monday
जींद बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : Jind
जींद। सोमवार से किलोमीटर स्कीम के तहत जींद डिपो में 15 निजी बसें दौड़ेंगी। इन बसों में चालक ठेकेदार के होंगे और परिचालक सरकारी होंगे। किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल होने वाली बसों में पीली पट्टी लगी होगी। चालक का वेतन, डीजल और मरम्मत का भुगतान ठेकेदार द्वारा ही किया जाएगा। रियायती और फ्री पास वाली सभी सुविधाएं इन बसों में भी लागू होंगी। इन नई बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, सालासर, गंगानगर, लुधियाना, पटियाला सहित लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी व जींद डिपो की आमदनी में इजाफा होगा। नई बसों के शामिल होने पर जींद डिपो में बसों की संख्या 160 से बढ़कर 175 हो गई है। पिछले डेढ़ साल से किलोमीटर स्कीम को लेकर पेंच फंसा हुआ था, जो अब निकल गया है।
विज्ञापन

किलोमीटर स्कीम के तहत 15 निजी बसों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा। इन बसों को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित रूट पर भेजा जाएगा। ये बस आने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही डिपो की आमदनी में भी इजाफा होगा। कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जाएगा। इन बसों पर चालक ठेकेदार का होगा और परिचालक सरकारी होगा।
विज्ञापन

--बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed