फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 lakhs grabbed in the name of selling a flat in Delhi

Jind News: दिल्ली में फ्लैट बेचने के नाम पर हड़पे 15 लाख

Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs grabbed in the name of selling a flat in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एक व्यक्ति ने अपने परिजनों से मिलकर निर्माण सामग्री बेचने वाले व्यक्ति से दिल्ली में फ्लैट बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़प लिए। 35 लाख रुपये की खरीदी गई निर्माण सामग्री की भी राशि नहीं लौटाई। जब उससे राशि मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने रीतिका, प्रवीण कुमार, प्रदीप और प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।


किनाना निवासी रामपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शामलो कलां निवासी प्रवीण के साथ जान-पहचान थी। किनाना गांव में उसकी एक फैक्टरी थी। उसकी निर्माण सामग्री भी प्रवीण ने उससे खरीद ली थी। इसमें से कुछ समान प्रवीण ने अपने गांव शामलो कलां स्थित मकान में लगाया था और बाकी सामान इसने बेच दिया था। इस तरह निर्माण सामग्री और अन्य लगभग 35 लाख रुपये का सामान इसको दिया था। फिर प्रवीण ने कहा कि उन्हें विदेश जाना है और पैसों की जरूरत है। उसने कहा कि उसकी पत्नी रीतिका के नाम नांगलोई दिल्ली में फ्लैट है। आप उस फ्लैट को उनसे खरीद लो। इस पर उन्होंने उसे विश्वास में लेकर दिसंबर 2021 को उसके गांव में 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उनके साथ चलना, वहां फ्लैट के कागजात उनके नाम करवा देंगे। फिर उन्होंने पांच जनवरी 2022 को फ्लैट के कागजात तैयार करवाए। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसने प्रवीण के पास फोन किया तो उसने कहा कि उन्हें जल्दबाजी में विदेश जाना पड़ गया इसलिए वह फ्लैट का कब्जा नहीं दिला पाए। उसकी पत्नी रीतिका अगस्त 2022 में लौटेगी तो वह आपको फ्लैट पर कब्जा दिला देगी और तुम्हे उसको अपनी गाड़ी देनी होगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे न तो फ्लैट दिया और न ही उसकी गाड़ी वापस की। जब उसने विदेश में बैठे प्रवीण को फोन कर राशि वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजेंद्र पार्क दिल्ली निवासी प्रवीण, शामलो कलां निवासी प्रवीण कुमार और रीतिका, बीबीपुर गांव निवासी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed