फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   142 private buses will bring people from villages across the region to the CM's rally.

Jind News: गांव-गांव से लोगों को सीएम की रैली में लाएंगी 142 निजी बसें

Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
142 private buses will bring people from villages across the region to the CM's rally.
04जेएनडी11-बस अड्डे पर खड़ी निजी बसें, जो रविवार को रैली में जाएंगी। संवाद
जींद। जिले के एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्राउंड में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली होगी। कार्यक्रम में गांव-गांव से लोगों को लाने के लिए 142 निजी बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

फिलहाल जिलेभर में विभिन्न रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में परिवहन समिति की बस रैली में जाने पर यात्रियों को नरवाना, गोहाना, पानीपत, असंध व अन्य रूट पर पेरशानी होगी। इन रूटों पर परिवहन समित की बस ज्यादा चलती हैं। यात्रियों के लिए रविवार को केवल परिवहन समिति की 20 बस ही रह जाएंगी। वहीं जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या लगभग 165 हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में इन गांवों से लोगों को लेकर रैली में पहुंचेंगी निजी बसें
धन्यवाद एवं विकास रैली में अलग-अलग गांव से लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए निजी बसों की व्यवस्था की है। इसमें कंडेला, अमरहेड़ी, रूपगढ़, अहिरका, झांझ कलां, झांझ खुर्द, रामराय, पोंकरीखेड़ी, घिमाना, गुलकनी, राजपुरा, ढाणी, मनोहरपुर, लोहचब, अशरफगढ, पिंडारा, रधाना, बोहतवाला, दालमवाला, जुलानी, आसन समेत शहर के वार्ड-16, वार्ड-4, विश्वकर्मा कालोनी, चंद्रलोक कालाेनी जैसी जगह से बस लोगों को लेकर आएंगी।


वर्जन
मुख्यमंत्री की धन्यवाद एवं विकास रैली में 142 निजी बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें गांव-गांव और शहर के वार्डों से लोगों को रैली में लेकर आएंगी। -गिरीश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article