फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक से सियासी रण का मैदान बना जींद का उपचुनाव

कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक से सियासी रण का मैदान बना जींद का उपचुनाव

Fri, 11 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक से सियासी रण का मैदान बना जींद का उपचुनाव
कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक से सियासी रण का मैदान बना जींद का उपचुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट पर चार महीने के बाद उपचुनाव हो रहा है, मगर चुनाव मैदान में दिग्गजों ने कूदने से चुनाव रोचक हो गया। कांग्रेस ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतार कर जो मास्टर स्ट्रोक खेला है, उससे उपचुनाव सियासी रण का मैदान बन गया है। वीरवार को नामांकन के आखिरी दिन चारों पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, इनेलो से जींद जिला परिषद के उप प्रधान उमेद सिंह रेढू, भाजपा से डॉ. कृष्ण मिड्ढा और जननायक जनता पार्टी से सांसद दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन के अनुसार तीन जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन चारों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही थीं। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रही और ऐसे में भाजपा ने नौ जनवरी को अपने उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नाम का ऐलान किया। इसके बाद देर रात कांग्रेस ने जैसे ही रणदीप सुरजेवाला को टिकट देने का ऐलान किया तो इनेलो और जजपा ने भी अपनी रणनीति नए सिरे से बनाई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेजेपी नेता सांसद दुष्यंत चौटाला ने दिग्विजय चौटाला के नाम का ऐलान किया। इसके कुछ देर बाद ही इनेलो ने भी जींद जिला परिषद के उप प्रधान उमेद सिंह रेढू को उम्मीदवार बना दिया। उमेद रेढू ने बुधवार को आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा था। अब वे इनेलो के उम्मीदवार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो ने किया शक्ति प्रदर्शन
नामांकन पत्र भरने के लिए भाजपा, जेजेपी और कांग्रेस पार्टी ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन इनेलो ने साधारण तरीके से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जाकर पहले से भरे गए उमेद रेढू के नामांकन पर इनेलो के टिकट का प्रस्ताव जुड़वा दिया।
कांग्रेस को वोट देगी जींद की जनता
जींद के लोगों ने चौटाला परिवार की सत्ता को भुगता है। भाजपा ने भी साढ़े चार साल के समय में जींद में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। कुछ लोग मारने, काटने व जलाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस सिर्फ विकास की बात करती है। ऐसे में लोग कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देकर विजयी बनाएंगे।
डॉ. अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
जजपा ने उतारा मजबूत उम्मीदवार
जींद विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम उतार दी है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी टीम उतार दी है। ऐसे में जजपा ने सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है। इसमें जजपा की जीत निश्चित है।
दुष्यंत चौटाला, जजपा नेता
इनेलो फिर जीतेगी जींद की सीट
इनेलो पिछले दो चुनाव से जींद विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करती रही है। जींद के लोगों का स्नेह चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। भाजपा ने भी जींद की ओर ध्यान नहीं दिया। जेजेपी का भी कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। ऐसे में जींद की जनता इनेलो को ही वोट देगी।

अभय चौटाला, इनेलो नेता।
लहराएंगे परचम
भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में पिछले साढ़े चार साल में नई शुरूआत की है। पूरी तरह पारदर्शी शासन और एक समान विकास हो रहा है। मेयर के चुनाव में प्रदेश की जनता का मिजाज साफ हो गया है। जींद की सीट भाजपा ही जीतेगी।
सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed