{"_id":"5b92caa1867a557ece01d660","slug":"141536346785-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को तेज बारिश से हुआ शहर की कॉलोनियों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को तेज बारिश से हुआ शहर की कॉलोनियों में जलभराव
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से हुआ शहर की कॉलोनियों में जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शुक्रवार शाम को कई दिनों की गर्मी के बाद अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों को इससे नुकसान की संभावना जताई जा रही है। कपास की फसल में इस बारिश के कारण नुकसान होगा। बाजरे की फसल को बारिश से फायदा होगा। बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। दिनभर गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद लगभग चार बजे आसमान में काले बादल छाने लगे और पांच बजे जमकर बारिश है। लगभग एक घंटे तक चली बारिश के कारण शहर की गलियों व सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। इसके बाद भी बूंदाबांदी जारी रही। इससे तापमान में भी काफी गिरावट महसूस हुई। शहर की शिव कॉलोनी, शीतलपुरी कॉलोनी, पटियाला चौक के संत नगर, रामबीर कॉलोनी, हकीकत नगर आदि में बारिश के कारण गलियों में पानी खड़ा हो गया। रेलवे रोड पर राधा-कृष्णा मंदिर के पास दो दिन पहले ही पिछली बारिश का पानी सूखा था लेकिन आज हुई बारिश के कारण सड़क पर फिर से पानी भर गया।
कपास की फसल को नुकसान
पूर्व कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस समय कपास की फसल पर फूल आया हुआ है। बारिश के कारण यह फूल झड़ जाएगा, जिससे फसल के उत्पादन पर काफी नुकसान होगा। इसके साथ-साथ इस समय की बारिश के कारण फसलों में बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। धान की अगेती किस्म 1509 को भी बारिश से नुकसान हो सकता है। धान की पछेती किस्म को बारिश से लाभ होगा।