{"_id":"5b6b3af24f1c1b6a1c8b4fef","slug":"141533754098-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने पर कांवडिय़ों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, छह कावड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने पर कांवडिय़ों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, छह कावड़िए घायल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करते कांवड़ियों की गाड़ी पलटी, छह घायल, तीन पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हिसार जिला के रोहणात गांव जा रहे कावड़ियों की पिकअप गाड़ी ओवरटेक करते हुए रत्ताखेड़ा गांव के पास पलट गई। जिससे छह कांवड़िए घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन कांवड़ियों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रत्ताखेड़ा गांव के पास हरिद्वार से आ रही डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। जैसे ही पिकअप चालक ने कट मारा तो गाड़ी के एक साइड में जेरनेटर व पीने के पानी की टंकी रखी होने के कारण वह सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन कांवड़ियों में से छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत वहां से गुजर रहे लोग बचाव में जुट गए। राहगीर दीपक ने तुरंत एंबुलेंस को फोन करके मौके पर बुलाया। लोगों ने घायलों को किसी तरह पिकअप से बाहर निकाला और स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल कांवड़ियों की पहचान हिसार जिला के रोहणात गांव निवासी 25 वर्षीय विक्रम, 24 वर्षीय सुमित, 26 वर्षीय प्रवेश, 22 वर्षीय मोहित, 20 वर्षीय विक्रम व 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। सूचना पाकर डीएसपी सुनील कुमार व एसएचओ समरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने कम चोटिल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी, लेकिन गंभीर रूप से घायल मोहित, अमित और विक्रम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
जेनरेटर और पानी की टंकी के कारण बिगड़ा संतुलन
थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि अगर कांवड़िए गाड़ी में एक साइड में पानी की टंकी व जनरेटर नहीं रखे होते तो गाड़ी नहीं पलटती। यह हादसा नहीं होता और इस दुर्घटना में अगर जनरेटर फट जाता तो यह बड़े हादसे में बदल जाता। सामान रखे जाने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।