फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना के लोहा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस पर चौरतफा दबाव

नरवाना के लोहा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस पर चौरतफा दबाव

Mon, 29 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नरवाना के लोहा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस पर चौरतफा दबाव
नरवाना के लोहा व्यापारी से लूट का मामला, नरवाना बंद सफल होने के बाद
विज्ञापन

वीरवार को हरियाणा बंद का आह्वान, पुलिस पर चौरतफा दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शनिवार को नरवाना के व्यापारियों ने 19 जनवरी को लोहा व्यापारी धर्मवीर को गोली मारकर साठ हजार की राशि लूटने वाले बदमाशों को काबू नहीं करने के विरोध में शहर पूर्ण बंद रहा। इस बंद में व्यापारियों को सभी दुकानदारों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। व्यापारियों के अनुसार ऐसा बंद तीस वर्ष पहले हुआ था। नरवाना बंद के सफल होने के बाद पांच दिनों के बाद वीरवार को हरियाणा बंद के आह्वान का पुलिस प्रशासन पर काफी दबाव है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी करके कई युवकों से पूछताछ भी की। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। लुटेरों को पकड़ने का पुलिस पर चारों ओर से दबाव है। पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। लेकिन पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही।
बॉक्स
19 जनवरी को हुई थी साठ हजार की लूट
नरवाना की अनाज मंडी में लोहा के व्यापारी धर्मबीर पर 19 जनवरी को सायं सात बजे तीन बुलेट सवार लुटेरों ने दो गोली चलाकर साठ हजार लूट लिए थे। धर्मबीर उस समय दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कार में बैठा उस पर हमला कर दिया गया। एक गोली व्यापारी के हाथ में लगी थी।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस मामले को लेकर गंभीर
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। कई युवकों से इस बारे पूछताछ की गई लेकिन लुटेराें का कोई सुराग नही लगा। उन्होंने बताया कि किसी लूट के मामले में पहली बार लुटेरों ने बुलेट मोटरसाईकल का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अपराधियों को नहीं पकड़ा तो होगा हरियाणा बंद
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा लोहा व्यापारी धर्मवीर को गोली मारकर 60 हजार रुपये लूटने के विरोध में शनिवार को नरवाना बंद ऐतिहासिक रहा। अगर पुलिस ने पांच दिनों में अपराधियों को नहीं पकड़ा तो व्यापार मंडल राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर हरियाणा बंद का आह्वान भी करेगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है की नरवाना में लगभग 10 दिन पहले लूटपाट, टोहाना में 32 लाख कि डकैती व हांसी में प्रसिद्ध श्याम मंदिर में 27 लाख रुपये के आभूषण व नगद रुपये की चोरी को एक माह होने के बाबजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह नकाम रही हैं। प्रदेश में व्यापारियों के साथ हर रोज लूटपाट, फिरौती, हत्या व चोरी की वारदात होने से प्रदेश का व्यापारी अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए भयभीत है।

फोटो कैप्शन
28जेएनडी 12 : व्यापारियों से बात करते डीएसपी कुलवंत बिश्नोई।
28जेएनडी 13 : बजरंगदास गर्ग का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed