फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दाडन खाप की कार्यकारिणी भंग

दाडन खाप की कार्यकारिणी भंग

Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दाडन खाप की कार्यकारिणी भंग
दाडन खाप की कार्यकारिणी भंग : दो फाड़ हुई खाप को एक करने के लिए 31 सदस्यों की कमेटी का हुआ गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
दो फाड़ हुई दाडन खाप को एक करने के उद्देश्य से उचाना कलां गांव में पार्क के पास मंदिर प्रांगण में दाडन खाप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामचंद सुरबरा ने की। बैठक में दाडन खाप के प्रधान देवा सिंह के निधन के बाद कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया। बैठक में दो धड़ों में खाप को एक करने को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपनी राय दी। दो धड़ों में बंटी खाप को एक करने का प्रयास करने के लिए 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया। गौरतलब है कि दाडन खाप के दो चबूतरे हैं एक चबूतरा वर्षों से उचाना कलां में है तो कुछ समय पहले सर्व जातीय दाडन खाप के नाम से पालवां में बनाया गया।
गठित की गई कमेटी के सदस्य खाप के 28 गांवों में जाएंगे। गांवों में जाकर दो धड़ों में बंटी खाप को एक करने के लिए लोगों से रूबरू होंगे। रामचंद सुरबरा की अगुवाई में कमेटी गांव में जाएगी। जोगीराम श्योकंद, इंद्र श्योकंद, सतपाल श्योकंद ने कहा कि दोनों खापों को एक करने के लिए कमेटी 23 जनवरी से तीन फरवरी तक खाप के सभी गांवों में जाकर लोगों की राय जानेगी। चार फरवरी को उचाना कलां गांव के पार्क के पास मंदिर में यह कमेटी लोगों से मिली राय बैठक में बताएगी। प्रधान पद के लिए पंचायत बैठक बुलाने का तारीख भी तय की जाएगी। गांव में भाईचारों को बनाने में खापों की अहम भूमिका होती है। खाप बड़े से बड़े मामलों का पंचायत के तौर पर निपटारा करती है। अधिकांश मामले पंचायत अपने स्तर पर गांव में ही निपटा देती है। खापें आज से नहीं बल्कि सदियों से चल आ रही हैं। युवाओं को चाहिए कि वो भी खाप, पंचायतों में हिस्सा लें। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, मांगेराम श्योकंद, सूरजमल, छज्जू राम, खुजाना, बलराज, मांगेराम शर्मा, लक्ष्मण, कृष्ण, लीलू बडनपुर, ज्ञानी राम, नफे सिंह, रामचंद्र, काला श्योकंद, रणबीर उचाना खुर्द, डॉ. ईश्वर, नसीब झील, दिलबाग काकड़ोद, कलीराम व्यापारी, पाला मखंड, मा. बलवान, राजड़, रोहताश, सुरेंद्र, विकास श्योकंद, चरणा शर्मा, ताराचंद, जितेंद्र डूमरखां मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
खाप को एक करने में युवा करें सहयोग
राजेश श्योकंद ने कहा कि दो धड़ों में बंटी खाप को एक करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। खाप संगठित हो इसके लिए हर किसी को अपनी भूमिका में आगे आना चाहिए। दाडन खाप उचाना क्षेत्र में नहीं बल्कि प्रदेश में होने वाली हर बड़े मामलों में पंचायत में अपनी भूमिका निभाती है। युवाओं को अब खाप को एक जुट करने की हुई शुरूआत में अपना योगदान देना चाहिए ताकि हम अपनी खाप की प्रतिष्ठा को पहले की तरह कायम रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
खरकभूरा से होगी शुरूआत
कमेटी सदस्य सबसे पहले खरकभूरा गांव में 23 जनवरी को जाएंगे। झील, मंगलपुर, खेड़ी मंसानियां, पालवां गांव में कमेटी सदस्य पहुंचेंगे। इन गांवों में खाप को एक करने के लिए लोगों की राय जान अपने विचार रखेंगे। इन गांवों के प्रमुख लोगों को कमेटी के साथ जोड़कर खाप को एक करने की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

फोटो नंबर 21जेएनडी08: उचाना कलां गांव में पार्क के पास मंदिर प्रांगण में आयोजित दाडन खाप की बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed