फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नए बस स्टैंड में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

नए बस स्टैंड में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नए बस स्टैंड में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स
नए बस स्टैंड में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स
विज्ञापन

15 दुकानों के साथ रेस्टोरेंट का भी प्रावधान, स्टाफ के रात्री ठहराव के लिए होगी व्यव्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पांडू पिंडारा गांव में नए बाईपास पर करीब 12 एकड़ में बनने वाले नए बस स्टैंड पर मार्च तक काम शुरू होने की उम्मीद है। नए बस स्टैंड का शिलान्यास शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था। नया बस स्टैंड 18 बूथ का और आलीशान होगा। बस स्टैंड में रेस्टोरेंट के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भी प्रावधान रखा गया है। वहीं नए बस स्टैंड रोडवेज स्टाफ के डॉर्मिटोरी भी बनेंगे, जिससे रात्रि ठहराव वाले चालक, परिचालक यहां विश्राम कर सकेंगे। इसके लिए 32 करोड़ रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी को मिल चुकी है।
जींद के नए बस स्टैंड की योजना शहर के मास्टर प्लान 2031 के तहत की गई थी। हालांकि इसके पहल पहले 20 एकड़ में बस स्टैंड बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर साढ़े 12 एकड़ कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा नए बस स्टैंड की ड्राइंग तैयार करवा ली गई है। इसमें 18 बूथों वाले बस स्टैंड में कई आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। नए बस स्टैंड की घोषणा 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। इसके बाद इसकी प्रक्रिया चलती रही और 2016 में इस जमीन के मालिकों को अवार्ड बांटे गए।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
फिलहाल बस स्टैंड की लोकेशन शहर के बीच में आ गई है। इससे हिसार, कैथल, नरवाना व करनाल की ओर से आने वाली बसों को शहर के बीचों बीच निकलना पड़ता है। इससे शहर में जाम की स्थिति रहती है और पटियाला चौक से बस स्टैंड तक पहुंचने में करीब 20 मिनट तक लग जाते हैं। नया बस स्टैंड बनने के बाद यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
छह साल बाद शुरू होगा काम
नए बस स्टैंड की घोषणा 2012 में होने के बाद अब 2018 में इस पर काम शुरू होगा। ऐसे में छह साल तक प्रक्रिया से निकलने के बाद बस स्टैंड की योजना अब धरातल पर आ गई है। इसके लिए रोडवेज द्वारा 32 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। इसी माह में बस स्टैंड के टेंडर होने की संभावना है।
बॉक्स
ऐसे बदलेगा रूट
शहर से बाहर बस स्टैंड बनने के बाद रोहतक, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल व बरवाला से आने वाली बसों को सीधा बाईपास से बस स्टैंड पहुंचना होगा। ये बसें शहर के अंदर नहीं जाएंगी। वहीं गोहाना व सफीदों से आनी वाली बस सीधे बस स्टैंड पर पहुंचेंगी।
बॉक्स
15 दुकान बढ़ाएंगी रोडवेज की आमदनी
नया बस स्टैंड दो मंजिल का होगा। भूतल पर 15 दुकान और एक रेस्टोरेंट के साथ-साथ दो एटीएम बूथ के लिए भी योजना बनाई गई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इससे रोडवेज को काफी आमदनी होगी।

बॉक्स
नए बस स्टैंड की ड्राइंग तैयार हो चुकी है। इसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। अब मुख्यालय को फाइलन ड्राइंग भेजी गई है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed