{"_id":"5a6396654f1c1b6b268b59f3","slug":"141516476005-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी बीरेंद्र सिंह पर वादा खिलाफ का आरोप, जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने दिया घर के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी बीरेंद्र सिंह पर वादा खिलाफ का आरोप, जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने दिया घर के बाहर धरना
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी बीरेंद्र सिंह पर वादा खिलाफ का आरोप, जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने दिया घर के बाहर धरना
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल हरियाणा ने जिला प्रधान वीरभान ढुल की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के अर्बन एस्टेट स्थित आवास के सामने रोष प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। जाट नेताओं ने कहा कि पिछले साल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने उनकी मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया था। अब एक साल होने को है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ शीघ्र ही कड़े निर्णय लेगा। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक भरत सिंह बैनीवाल, प्रदेश संगठन सचिव कृष्ण किरमारा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और यशपाल को विश्वास में लेकर आंदोलन को तोड़ने के लिए गहरा षड्यंत्र रचकर जाटों सहित छह जातियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। सरकार की नियत में शुरू से ही खोट रहा है। जाटों सहित छह जातियों को प्रदेश व केंद्र में आरक्षण देने का प्रावधान करके भाजपा सरकार सत्ता में आई थी और प्रधानमंत्री ने समा को विश्वास दिलाया था कि वो अपना वादा हर हाल में पूरा करेंगे। इस अवसर पर दिलबाग सिंह दलाल, किताब सिंह भनवाला, महेंद्र सिंह जागलान ने बताया कि सरकार ने यदि जाटों सहित छह जातियों को सरकारी नौकरियों में स्थिति, शैक्षणिक, आर्थिक् व सामाजिक वास्तविकता के विपरीत कोर्ट में रिपोर्ट दी तो उपरोक्त जातियां सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगी। उन्होंने जाट समाज के प्रति घटिया टिप्पणण्ी करने वाले विमुक्त एवं घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह को चेयरमैन पद से बर्खास्त करने की मांग की। महा सिंह देसवाल, जोगेंद्र कसाल ने भाजपा सरकार को चेताया कि जब तक सभी युवाओं को जेल से रिहा नहीं किया जाता। सरझ्कार द्वारा आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामे वापस नहीं लिए जाते, जाटों सहित छह जातियों को प्रदेश व केंद्र में बीसी बी में आरक्षण नहीं दिया जाएता,सांसद सैनी पर देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं किया जाता, आंदोलन के नाम पर प्रदेश, देश और विदेशों में धोखे से ट्रस्टों और सेवा संघों में यशपाल मलिक का एकत्रित किया गया अरबों रुपये की जांच ईडी से करवाकर सरकार उसको साखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को परिवहन मंत्र कृष्णलाल पंवार की कोठी का घेराव किया जाएगा और तीन फरवरी को करनाल में सीएम की कोठी का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर साधुराम, दलबीर सिंह, दलबीर सिंह रेढू, डॉ. दलबीर सिंह, जाब्बर सिंह, राजेंद्र सिंह हुड्डा, रामफष्ल, दिलबाग देपल, कपूर सिंह, धर्मपाल नगूरां, राहुल दादू, संदीप धनखड़ जयनारायण मौजूद रहे।
फोटो नंबर
20जेएनडी08: केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निवास के बाहर धरना देते जाट समाज के लोग।
20जेएनडी09: विरोध में पुतला फूंक कर रोष जताते लोग।