फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अधिगृहण की गई जमीन का मिले उचित मुआवजा, नहीं तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठेंगे : डॉ. कृष्ण

अधिगृहण की गई जमीन का मिले उचित मुआवजा, नहीं तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठेंगे : डॉ. कृष्ण

Fri, 15 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अधिगृहण की गई जमीन का मिले उचित मुआवजा, नहीं तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठेंगे : डॉ. कृष्ण
‘अधिग्रहीत जमीन का मिले उचित मुआवजा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद गांव झांझ कलां, झांझ खुर्द, कैरखेड़ी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के किसान इनेलो जिला उप-प्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा के नेतृत्व में वीरवार को एडीसी धीरेंद्र खडगटा से मिले। ग्रामीणों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बाईपास के लिए उनकी जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहण की गई है उसके लिए उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया गया है कि जोकि बहुत ही कम है। सरकार को चाहिए कि उनकी जमीन एक्वायर की एवज में अन्य गांवों के बराबर मुआवजा राशि दी जाए नहीं तो वह अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे। एडीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगली सुनवाई पर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा किसानों के साथ मिल कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिग्रहीत की जा रही जमीन पर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

गांव झांझ कलां के सरपंच सतीश, कैरखेड़ी के सरपंच राजेंद्र, बरसोला के सरपंच जोगेंद्र वीरवार को इनेलो जिला उप प्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा के नेतृत्व में एडीसी से मिले। डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और बाईपास के लिए गांव झांझ कलां, झांझ खुर्द और कैरखेड़ी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहीत की गई जमीन को लेकर जो मुआवजा राशि 20 लाख रुपये प्रति एकड़ किसानों को दी जा रही है, जो बहुत कम है। जबकि साथ लगते गांव अहिरका और खटकड़ के किसानों को उनकी अधिग्रहीत की गई जमीन को लेकर लगभग 90 लाख रुपये तक मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed